Daily Horoscope
✕

शब-ए-कद्र पोशीदा है, उसे तलाशें

Written By ND
Updated: शनिवार, 12 सितम्बर 2009 (14:52 IST)
ND
अल्लाह तआला रमजान के आखिरी अशरे में की गई इबादतों की मकबूलियत बढ़ा देता है। यह पूरा अशरा इबादत का है, क्योंकि इन्हीं रातों में शब-ए-कद्र भी शामिल है। अल्लाह ने शब-ए-कद्र को इस अशरे की रातों में पोशिदा (छिपा हुआ) रखा है, इसे तलाश कर इसकी कद्र करनी चाहिए। काजी-ए-शहर ने शुक्रवार को रमजान के तीसरे जुमे की नमाज से पहले बयान में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि शब-ए-कद्र की रात इबादत करने वाले के पिछले गुनाह माफ कर दिए जाने का वायदा अल्लाह तआला ने किया है, लेकिन यह रात कब होगी, इस बारे में खुलासा नहीं किया। इसकी पहचान यह जरूर बताई गई है कि यह रमजान के आखिरी अशरे की 21, 23, 25, 27 या 29 वीं रात में हो सकता है। उन्होंने कहा कि इसलिए हर मुसलमान को आखिरी अशरे के पूरे दिनों और खासकर विशेष रातों की इबादत का ख्याल रखना चाहिए।

अलविदा जुमे की तैयारियाँ : रमजान माह का अलविदा जुमा अगले शुक्रवार (18 सितंबर) को मनाया जाएगा। खास तरीके से मनाए जाने वाले इस दिन से पहले रमजान की शब-ए-कद्र की रात भी होने से इसका महत्व बढ़ गया है। इसके मद्देनजर बाजार कपड़े, जूते-चप्पल सहित अन्य खाद्य सामग्रियों की दुकानें से सज गए हैं।

Show comments

सभी देखें

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सभी देखें

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर एक साथ मिलती है हरि और हर की कृपा, नोट करें 18 नवंबर का पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत कथा

20 नवंबर से भीष्म पंचक, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

आंवला नवमी 2026: कौन थे आंवलिया राजा? जानिए आंवला नवमी से जुड़ी यह रोचक पौराणिक कहानी

आंवला नवमी पर माता लक्ष्मी और आंवला वृक्ष की पौराणिक कथा