dharma sangrah
✕

रोजे करेंगे मोमिन की सिफारिश

Written By ND
Updated: गुरुवार, 18 अगस्त 2011 (10:37 IST)
ND

हदीस शरीफ में आया है कि 'नबी-ए-करीम (सल्ल) ने फरमाया है कि रोजा और कुरआन मोमिन के लिए सिफारिश करेंगे।

रोजा कहेगा, ऐ मेरे रब मैंने इस शख्स को खाने और दूसरी लज्जतों से रोका तो यह रुका रहा, तो इसके बारे में मेरी सिफारिश कुबूल फरमा ले। कुरआन कहेगा कि ऐ मेरे रब मैंने इस बंदे को रात में सोने से रोका। तो ऐ मेरे रब इस शख्स के बारे में मेरी सिफारिश कुबूल कर ले।'

इसका मतलब यह नहीं है कि रोजा और कुरआन कोई जानदार हैं, जो यह खड़े होकर यह बात कहते हैं बल्कि इससे मुराद यह है कि एक रोजादार का रोजा रखना और कुरआन पढ़ने वाले का कुरआन पढ़ना वास्तव में खुद अपने आपमें एक रफाअत रखता है।

जिस आदमी ने अल्लाह तआला की खातिर भूख-प्यास बर्दाश्त की और फिर दिन भर की थकान के बावजूद रात में अल्लाह की रजा के लिए कुरआन पढ़ा, उसके यह आमाल खुद गवाही देंगे कि वह नेक है और उसको माफ कर दिया जाए। मरने के बाद जब दुनिया की सब नेमतें साथ छोड़ जाती हैं, तब यही नेकियां हैं, जो आदमी के साथ रहती हैं और इन्हीं के सहारे वह खुदा की रेहमत का हकदार बनता है।

यहां यह बात समझने की है कि वैसे तो कुरआन पढ़ना नेकी है, उसके हर शब्द के पढ़ने का सवाब है, पर उसे समझकर पढ़ने पर उसे हिदायत मिलती है और इस तरह पढ़ने पर बहुत अधिक नेकियां मिलना तय है।

Show comments

सभी देखें

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सभी देखें

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर एक साथ मिलती है हरि और हर की कृपा, नोट करें 18 नवंबर का पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत कथा

20 नवंबर से भीष्म पंचक, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

आंवला नवमी 2026: कौन थे आंवलिया राजा? जानिए आंवला नवमी से जुड़ी यह रोचक पौराणिक कहानी

आंवला नवमी पर माता लक्ष्मी और आंवला वृक्ष की पौराणिक कथा