Daily Horoscope
✕

रोजा जिस्मानी-रूहानी इलाज है

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 20 अगस्त 2010 (08:36 IST)
ND

रोजा जिस्मानी एतबार से भी बेहद फायदेमंद है, इससे हर तरह की बीमारियों से निजात मिलती है। ये कहना है सदर मस्जिद में तरावीह की नमाज पढ़ा रहे हाफिज कारी एहसानुल हक साहब का।

पिछले सात सालों से सदर की जामा मस्जिद में रमजान की विशेष नमाज तरावीह पढ़ा रहे हाफिज साहब ने बताया कि पहले की तुलना में अब ज्यादा लोग तरावीह की नमाज पढ़ने आते हैं।

लोगों में कुरआन सुनने और समझने का शौक और जज्बा बढ़ा है। खासतौर पर आधुनिक रूप से विकसित सदर इलाके में युवाओं की खासी तादाद मस्जिदों तक पहुँच रही है। जिससे पता चलता है कि नई पीढ़ी भी अपने मजहब के प्रति जागरूक है।

हाफिज साहब ने बताया कि इस मस्जिद में पाँच पाक रातें को नातख्वानी, तकरीर, हलका शरीफ, जिक्र-ए-कुरआन आयोजित किया जाता है जिसमें युवाओं की खासी तादाद देखने को मिलती है। रमजान के महिने में गैर मुस्लिम भाइयों द्वारा रोजा रखने को अच्छा कदम मानते हुए हाफिज साहब ने निश्चित फल मिलने की बात कही।

उन्होंने ये भी कहा कि रोजा एक माह की ट्रेनिंग है जिसका फल जरूर मिलता है। इस्लाम किसी भी बंदे को दहशतगर्दी की शिक्षा नहीं देता है। मजहबे-इस्लाम तो भाईचारे और दोस्ती का पैगाम देता है। उन्होंने सरकारी महकमों में व्याप्त रिश्वतखोरी पर लगाम कसे जाने की भी जिक्र किया।

Show comments

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

सभी देखें

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ