Hanuman Chalisa
✕

रमजान के इनाम, जो हमको मिले हैं

अल्‍लाह पाक ने दी हैं, रमजान शरीफ की पांच चीजें

Written By WD
Updated: गुरुवार, 19 जुलाई 2012 (16:55 IST)
FILE

हजरत अबू हुरैरह रजिअल्‍लाहु तआला अन्‍हू ने हुजुरे अकरम सल्‍लल्‍लाहु अलैहि व सल्‍लम को फरमाते हुए सुना कि मेरी उम्‍मत को रमजान शरीफ में पांच चीजों अल्‍लाह पाक ने खास तौर पर दी हैं, जो दूसरी उम्‍मतों को नहीं दी गई।

(1) यह कि रोजेदार के मुंह की बू (जो खाली पेट रहने की वजह से आती है) अल्‍लाह को मुश्‍क की खुशबू से ज्‍यादा पसंद है, (क्‍योंकि बंदा सिर्फ अल्‍लाह को राजी करने के लिए अपना खाना-पीना छोड़े होता है)

(2) यह कि उनके लिए दरिया की मछलियां तक दुआ करती हैं और इफ्तार के वक्‍त तक करती रहती हैं।

FILE
(3) हर रोज जन्‍नत रोजदार के लिए सजाई जाती है, फिर अल्‍लाह पाक फरमाता है कि जल्‍दी ही मेरे नेक बंदे तुझ में रहने आएंगे।

(4) रमजान में शैतान और उसके साथी कैद कर दिए जाते हैं।

(5) रमजान की आखिरी रात में (जिस दिन ईद का चांद दिखता है) रोजेदारों के सारे गुनाह माफ करके मगफिरत कर दी जाती है।

सहाबा रजिअल्‍लाहु तआला अन्‍हू ने अर्ज किया कि क्‍या यह रात शबे कद्र है।

फरमाया नहीं बल्कि दस्‍तूर यह कि मजदूर को काम खत्‍म होने के वक्‍त मजदूरी दे दी जाती है (यानी हमने पूरे रमजान जो रोजे रखे, तरावीह पढ़ी, कुरान शरीफ की तिलावत की, तस्‍बीह पढ़ी, उसका मेहनताना अल्‍लाह पाक रमजान की आखरी रात में दे देता है)।

Show comments

सभी देखें

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह पर आजमाएं ये 11 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगी मिठास और भर जाएगी तिजोरी

18 November Birthday: आपको 18 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 18 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

सभी देखें

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर एक साथ मिलती है हरि और हर की कृपा, नोट करें 18 नवंबर का पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत कथा