Bhai Dooj
✕

रमजान का मंझला रोजा आज

Written By ND
Updated: बुधवार, 25 अगस्त 2010 (15:58 IST)
ND

माह-ए-रमजान का मंझला (मध्य) रोजा बुधवार को रखा जाएगा। इस खास रोजे के मौके पर मुस्लिम धर्मावलंबियों द्वारा एक-दूसरे को इफ्तारियाँ वितरित की जाएँगी। कई स्थानों पर सामूहिक रोजा इफ्तार के कार्यक्रम भी होंगे। रोजे के खास महत्व को देखते हुए कई लोग छोटे बच्चों से रोजा रखवाने की शुरुआत भी इसी दिन कराते हैं।

रमजान माह का 14वाँ रोजा और 15वीं रात होने से इसे मंझला रोजा कहा जाता है। इस दिन मस्जिदों में रोजा इफ्तार के दौरान खासी भीड़ रहती है। मुस्लिमों द्वारा घरों से यहाँ बड़ी मात्रा में इफ्तारी भेजी जाती है। इसके अलावा एक-दूसरे के घरों पर इफ्तारी भेजकर भी खुशी का इजहार किया जाता है।

ND
आमतौर पर इसी रोजे को बच्चों के रोजे की शुरुआत कराई जाती है। इसे बच्चों की रोजा खुशाई कहा जाता है।

जारी है मगफिरत (मुक्ति) का अशरा : रमजान का दूसरा अशरा (दस दिन) को मगफिरत यानी मुक्ति का अशरा माना जाता है। इन दस दिनों के दौरान रोजा रखने वाले व इबादत करने वाले को अल्लाह जहन्नुम (नरक) की आग से मुक्ति दे देता है। मुस्लिम धर्मावलंबी पूरी अकीदत के साथ इन दस दिनों में इबादत कर रहे हैं।

मगफिरत का यह अशरा आधा गुजर चुका है। पुरुष मस्जिदों में जाकर विशेष नमाजें अदा कर रहे हैं वहीं औरतें घरों में रहकर इबादत कर रही हैं।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

सभी देखें

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो

गोवर्धन पूजा के दिन सुहाग पड़वा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व, भेजिए ये 20 सुंदर शुभकामनाएं

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व