Hanuman Chalisa

रमजान का आखिरी जुमा आज

ND

इस्लाम धर्मावलंबियों के पवित्र माह रमजान का 23वाँ रोजा व जुमातुल-विदा आज है। रमजान के आखिरी जुमे के मौके पर मस्जिदों व नमाजगाहों में दोपहर को जुमातुल-विदा की नमाज अदा की गई। इस विशेष नमाज के पहले मस्जिदों के पेश इमाम जुमातुल-विदा का खुत्बा पढ़ा और नमाज के बाद अमन व खुशहाली की दुआएँ माँगी गई।

रमजान खत्म होने के बाद दूसरे दिन मनाई जाने वाली ईद-उल-फित्र की तैयारियाँ इन दिनों जोरों पर हैं। जैसे-जैसे रोजे बीतते जा रहे हैं लोग बाजारों की तरफ रुख कर रहे हैं। सभी अपनी-अपनी हैसियत के मुताबिक खरीददारी में जुटे हैं। बाजार में पर्दानशीं मुस्लिम महिलाओं को खरीददारी करते देखा जा सकता है।

मीना बाजार हुआ गुलजार- जबलपुर के मुस्लिम बहुल क्षेत्र चारखंभा में ईद के खास मौके पर सजने वाला ऐतिहासिक मीना बाजार गुलजार होने लगा है। रात्रिकालीन लगने वाले इस मीना बाजार में खरीददारों की भारी भी़ड़ उम़ड़ने लगी है। अफ्तार के बाद से ही मीना बाजार में चहल-पहल और खरीद-फरोख्त का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो देर रात तक जारी रहता है।

ND
इस मीना बाजार में सभी वर्ग और समुदाय के लोग खरीददारी करते नजर आते हैं। खासतौर पर मुस्लिम महिलाओं की खासी तादाद देखने को मिलती है।

तीन दिवसीय शबीना मुबारक- मुस्लिम बहुल क्षेत्र पुराना पुल की मस्जिद नूर में तीन दिवसीय शबीना मुबारक का एहतेमाम किया गया। रमजान के 20वें, 21वें और 22वें रोजे के मौके पर हाफिज अब्दुल वहाब, हाफिज अतीक अहमद, हाफिज मो. इमरान और हाफिज मो. आबिद ने तीन दिन के इस शबीना मुबारक में कुरआन की तिलावत फरमाई।

उस्तादुल हुफ्फुज हाफिज व कारी वकील अहमद साहब की जेरे-इनायत में और हाफिज मो. हुसैन साहब की जेरे-हिमायत में इस आयोजन को अंजाम दिया गया।

Show comments

सभी देखें

देवशयनी एकादशी 2026: कई शुभ योगों का दुर्लभ संयोग, ये 5 उपाय जरूर करें

सूर्य का शनि के पुष्य नक्षत्र में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव

सूर्य का कर्क राशि में गोचर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Chaturmas 2026: वर्ष 2026 में चातुर्मास कब से कब तक रहेगा?

हरतालिका तीज 2026 कब है? जानें व्रत की सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

सभी देखें

17 July Birthday: आपको 17 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जुलाई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

भड़ली नवमी क्यों मनाई जाती है? जानिए इसका धार्मिक महत्व, मान्यताएं और खास बातें

Aniruddha Chaturthi 2026: अनिरुद्ध चतुर्थी व्रत कब है, जानें महत्व, पूजन के मुहूर्त, विधि और मंत्र

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल