Daily Horoscope
✕

बेइंतिहा खुशी का दिन है ईद

Written By WD
Updated: बुधवार, 31 अगस्त 2011 (09:08 IST)
ND

रमजान शरीफ में पूरे महीने इबादत करने के बाद बंदे को अल्लाह की तरफ से ईनाम ईद के दिन मिलता है। शरीयत के मुताबिक ईद के दिन से ज्यादा खुशी का दिन और कोई नहीं। यूं तो ईद साल में दो बार आती है। रमजान के बाद मनाई जाने वाली ईद को ईद-उल-फितर कहते हैं।

इस दिन सभी पुरुष ईदगाह में जमा होकर दो रकत नमाज अदा करते हैं और अल्लाह से दुआ मांगते हैं। महिलाएं अपने घरों में नमाज अदा करती हैं। ईद की नमाज के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं।

नमाज के लिए जाने से पहले सदका, फितर देना जरूरी है। इसके तहत परिवार के हर शख्स के हिसाब से 35 से 40 रुपए किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को दिए जाते हैं। बहुत से लोग सदका फितर रमजान में ही अदा कर देते हैं, क्योंकि रमजान में हर नेकी का सवाब सत्तर गुना बढ़ जाता है।

ND
जो लोग साहिबे हैसियत है वे ईद की नमाज से पहले या रमजान में ही जकात अदा करते हैं। जकात शरीयत के मुताबिक टैक्स है। अगर किसी शख्स के पास साढ़े सात तोला सोना या इसके बराबर कीमत की चांदी या फिर इतना ही नकद रुपया है तो उसे अपने धन का ढाई प्रतिशत गरीबों में, विधवा औरतों में दान करना जरूरी है।

ईद के दिन की सुन्नतें-

ईद के दिन की सुन्नतें इस तरह हैं- 1. शरीयत के मुताबिक खुद को सजाना 2. गुस्ल करना 3. मिस्वाक करना 4. अच्छे कपड़े पहनना 5. खुशबू लगाना 6. सुबह जल्दी उठना 7. बहुत सवेरे ईदगाह पहुंच जाना 8. ईदगाह जाने से पहले मीठी चीज खाना 9. ईद की नमाज ईदगाह में अदा करना 10. एक रास्ते से जाकर दूसरे रास्ते से वापस आना 11. पैदल जाना 12. रास्ते में धीरे-धीरे तकबीर पढ़ना।

Show comments

सभी देखें

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

घर में कहां रखें मनी प्लांट? जानिए वास्तु का सही नियम

सभी देखें

Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को है पुष्कर महास्नान, जानें क्यों इसके बिना अधूरी मानी जाती है चार धाम की यात्रा

Lal Kitab Singh Rashifal 2027: छठे भाव के राहु दिलाएंगे शत्रुओं पर विजय, पर अष्टम शनि से रहना होगा सावधान! जानें सिंह राशि का पूरा हाल

देव दिवाली पर कैसे करें दीपदान? जानिए पूजा की सही विधि, शुभ मुहूर्त और दीप जलाने के नियम

Lal Kitab Kark Rashifal 2027: 3 जून से कर्क राशि की कड़ी परीक्षा, जानें शनि-राहु से बचने के लाल किताब के अचूक उपाय

Rahu Gochar 2026: मकर राशि में स्पष्ट राहु की एंट्री से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, शुरू होगा सुनहरा दौर