Hanuman Chalisa
✕

बरकतों वाला महीना है रमज़ान

रमज़ान के दिनों की बरकत

Written By WD
Updated: गुरुवार, 26 जून 2014 (16:06 IST)
रमज़ान बड़ी बरकतों वाला महीना है। इसमें 29 या 30 दिन होते हैं। इनको तीन अशरों में बांटा गया है। पहला अशरा रहमत वाला, दूसरा अशरा मग्‍िफरत वाला और तीसरा अशरा जहन्नम की आग से खलासी का है। हर अशरे को 10 दिनों में बांटा जाता है।

शुरू के 10 दिन अल्‍लाह अपने बंदों पर रहमत फरमाता है। जो लोग अल्‍लाह की इस रहमत का शुक्र अदा करते हैं, उनके लिए इस रहमत में इज़ाफा होता है। बीच के 10 दिन मग्‍िफरत के रहते हैं, इसलिए कि रोज़ों का कुछ हिस्‍सा गुजर चुका है। इन दिनों अल्‍लाह अपने बंदों को माफी देता है। आखरी के 10 दिन आग से खलासी के हैं।


FILE


रमजान की तरावीह :- हजरत मोहम्‍मद सल्‍लललाहू अलैहीवसल्‍लम ने फरमाया- अल्‍लाह ने रमज़ान के रोजे़ फर्ज़ किए और तरावीह को सुन्‍नत किया। इससे मालूम हुआ कि तरावीह का इरशाद भी खुद अल्‍लाह की तरफ से है। कई हदीसों में है कि नबी करीम ने फरमाया कि मैंने इसे सुन्‍नत किया, इससे मुराद ताकीद है कि नबी करीम उसकी ताकीद बहुत फरमाते थे।

बहुत से लोगों का ख्‍याल होता है कि जल्‍दी से किसी मस्जिद में 8-10 दिन में कलाम मजीद सुन लें, फिर छुट्टी। यह ध्‍यान रखने की बात है कि तरावीह में दो सुन्‍नतें अलग-अलग हैं। एक सुन्‍नत कुरान शरीफ का सुनना और दूसरी तरावीह का पढ़ना।

अगर कोई 8-10 दिन की तरावीह पढ़कर सोचे कि पूरा सवाब मिल गया तो ऐसा नहीं। कुरान शरीफ तो सुन लिया लेकिन बचे 20 दिन की तरावीह की सुन्‍नत छूट गई। लेकिन जिनको रमज़ान के महीने में सफर (यात्रा) करना हो वो 8-10 दिन की तरावीह पढ़ सकता है।

जिससे एक ही जगह पूरा कुरान श्‍ारीफ सुन लेगा और सफर में दूसरी जगह अगर कुरान आगे-पीछे भी निकल चुका हो तो तरावीह में शामिल हो सकता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक, तस्वीरों में देखें छठ महापर्व के चारों दिनों की पूरी विधि

छठ पूजा 2026: जानें पूजा की पूरी सामग्री लिस्ट, पारंपरिक पकवान, सही विधि और व्रत कथा

छठ मैया की आरती | Chhath Maiya Ki Aarti

छठ पूजा में क्यों चढ़ाया जाता है ठेकुआ? जानिए इसका धार्मिक महत्व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

सभी देखें

छठ महापर्व 2026: जानें सांध्य और उषा अर्घ्य देने की संपूर्ण शास्त्रोक्त विधि और मंत्र

छठ पूजा खरना 2026: दूसरे दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए पूजा के नियम, प्रसाद और जरूरी सावधानियां

छठ पूजा में बांस के सूप में कौनसी चीजें रखना माना जाता है शुभ?

छठ पूजा 2026: 4 दिवसीय महापर्व का पूरा कैलेंडर, संध्या और उषा अर्घ्य का समय और पूजा विधि

छठ व्रत में जमीन पर क्यों सोते हैं व्रती? जानिए इसके पीछे की परंपरा