Daily Horoscope
✕

बच्चों को खुशी ईदी में

Written By WD
Updated: मंगलवार, 16 नवंबर 2010 (17:11 IST)
ND

ईद के दिन सब खुश रहते हैं। लेकिन बच्चों की खुशी का क्या कहना! उन्हें मेले में दोस्तों के साथ घूमना, अपनी पसन्द की चीज़ें ख़रीदना और खूब मौज-मस्ती करना अच्छा लगता है। इन सब कामों के लिए पैसों की जरूरत होती है और ईद के दिन पैसों की कोई कमी होती नहीं है। ईद के दिन ईदी जो मिलती है।

हर बड़ा अपने से छोटे को अपनी हैसियत के हिसाब से कुछ रुपए देता है, इसी रकम को ईदी कहते हैं छोटे बड़ों के सामने जाते हैं, सलाम करते हैं और ईद मुबारक कहते हैं, बस! हो गई ईदी पक्की। कुछ बच्चे यहाँ ज़िद भी कर लेते हैं और अपनी मुँह माँगी रकम हासिल कर लेते हैं।

जकात
इसलाम के पाँच जरूरी अरकान में से एक है जकात। जो ईद की नमाज से पहले अदा की जाती है। हर बालिग(वयस्क) मुसलमान को अपने माल (धन-दौलत) का चालीसवाँ हिस्सा गरीबों, यतीमों, बेसहारा लोगों को देना होता है।

हर वो शख्स मालदार समझा जाता है जिसके पास साढ़े बावन तोला चाँदी या साढ़े सात तोला सोना हो या इनकी क़ीमत के बराबर रुपया हो और उसे उसके पास रहते एक साल का अरसा हो चुका हो। तो उसे उस दौलत का चालीसवाँ हिस्सा दान करना है।

इस तरह जकात समाज में बराबरी खुशहाली का न सिर्फ पैगाम देती है बल्कि उस पर अमल करके भी दिखाती है।

सदका-ए-फित्र
जिस पर जकात का देना फर्ज है उस पर फितरा देना भी वाजिब है। फजर की नमाज के बाद से ईद की नमाज से पहले तक फितरा दे देना चाहिए। फितरा अपनी तरफ से और अपनी नाबालिग औलाद की तरफ से दिया जाता है।

एक फर्द की तरफ से पोने दो किलो गेहूँ या उसका आटा या इसकी कीमत के बराबर रुपया गरीबों और नादारों में तकसीम किया जाता है। इसी को सदका-ए-फित्र या फितरा कहा जाता है।

Show comments

सभी देखें

छठ पूजा 2026: जानें पूजा की पूरी सामग्री लिस्ट, पारंपरिक पकवान, सही विधि और व्रत कथा

छठ मैया की आरती | Chhath Maiya Ki Aarti

छठ पूजा में क्यों चढ़ाया जाता है ठेकुआ? जानिए इसका धार्मिक महत्व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

छठ महापर्व 2026: जानें सांध्य और उषा अर्घ्य देने की संपूर्ण शास्त्रोक्त विधि और मंत्र

सभी देखें

छठ पूजा खरना 2026: दूसरे दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए पूजा के नियम, प्रसाद और जरूरी सावधानियां

छठ पूजा में बांस के सूप में कौनसी चीजें रखना माना जाता है शुभ?

छठ पूजा 2026: 4 दिवसीय महापर्व का पूरा कैलेंडर, संध्या और उषा अर्घ्य का समय और पूजा विधि

छठ व्रत में जमीन पर क्यों सोते हैं व्रती? जानिए इसके पीछे की परंपरा

आखिर छठी मैया कौन हैं और क्यों की जाती है उनकी पूजा?