Daily Horoscope
✕

बचे रोजों का हिसाब-किताब

रमजानुल मुबारक

Written By ND
Updated: शनिवार, 28 अगस्त 2010 (08:45 IST)
ND

माह-ए-रमजान पर तीसरे जुमे को देश की मस्जिदों में नमाज अदा की गई। इसके लिए मस्जिदों में सफाई, जल और बिजली के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं। इधर, रमजान माह के आधे रोजे पूरे हो जाने के बाद रोजों की गिनती बचे हुए रोजों से की जा रही है।

12 अगस्त से शुरू हुए रमजान माह का तीसरा जुमा अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर मस्जिदों में खास दुआएँ भी हुई। जुमा की खास नमाज में शामिल होने वाले नमाजियों की तादाद को देखते हुए मस्जिदों में अतिरिक्त इंतजाम भी किए गए। अधिकतर मस्जिदों में तरावीह में पहला कुरआन पाक 5, 7 और 14 दिन में खत्म हो चुका है। अब लोगों ने ईद की तैयारियाँ भी शुरू कर दी हैं। जैसे-जैसे ईद करीब आती जा रही है। बाजारों में खरीददारों की भीड़ बढ़ती जा रही है।

हम किसी से दोस्ती करें तो वह भी खुदा की रजा के लिए करे। यह महीना बड़ा ही बरकतों व रहमतों वाला महीना है, हमें इस महीने की कद्र करनी चाहिए। इस महीने में जो भी बंदा नमाज अदा करता है, वह सब काम अल्लाह की रजा के लिए करता है। रमजान शरीफ की विशेष नमाज व कुरान शरीफ की आयतों का अनुवाद करते हुए हाफिज साहब ने कही।

ND
उन्होंने कहा कि ईमान का तकाजा यही है कि अल्लाह की रजा के लिए हर काम करो। रमजानुल मुबारक की मुबारकबाद पेश करते हुए उन्होंने कहा कि हमें ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए, जिससे अल्लाह की नाराजगी का सामना करना पड़े।

उन्होंने कहा कि जब हम मोमीन भाई से मिलते हैं और अस्सलामो अलैकुम कहते हैं तो उसका मतलब होता है कि अल्लाह की तुम पर सलामती हो। इसके जवाब में वालेकुम अस्सलाम कहा जाता है तब उसका मतलब होता है कि अल्लाह की तुम पर भी सलामती हो।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

सभी देखें

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो

गोवर्धन पूजा के दिन सुहाग पड़वा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व, भेजिए ये 20 सुंदर शुभकामनाएं

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व