Hanuman Chalisa
✕

नेक अमल ही दोजख की आग से बच पाएँगे-21

प्रस्तुति : अजहर हाशमी

Written By ND
Updated: शनिवार, 12 सितम्बर 2009 (10:17 IST)
ND

इक्कीसवें रोजे से तीसवें रोजे तक के दस दिन/दस रातें रमजान माह का आख़िरी अशरा (अंतिम कालखंड) कहलाती है। चूँकि आख़िरी अशरे में ही लैलतुल क़द्र/शबे-क़द्र (वह सम्माननीय रात की विशिष्ट रात्रि जिसमें अल्लाह यानी ईश्वर का स्मरण तमाम रात जागकर किया जाता है तथा जिस रात की बहुत अज्र यानी पुण्य की रात माना जाता ह ै।

क्योंकि शबे-कद्र से ही ईश्वरीय ग्रंथ और ईश्वरीय वाणी यानी पवित्र कुरआन का नुजूल या अवतरण शुरू हुआ था) आती है, इसलिए इसे दोजख से निजात का अशरा (नर्क से मुक्ति का कालखंड) भी कहा जाता है। शरई तरीके (धार्मिक आचार संहिता के अनुरूप) से रखा गया 'रोजा' दोजख (नर्क) से निजात (मुक्ति) दिलाता है।

कुरआने-पाक के सातवें पारे (अध्याय-7) की सूरह उनाम की चौंसठवीं आयत में पैग़म्बरे-इस्लाम हजरत मोहम्मद को इरशाद (आदेश) फरमाया- 'आप कह दीजिए कि अल्लाह ही तुमको उनसे निजात देता है।' यहाँ यह जानना जरूरी होगा कि 'आप' से मुराद हजरत मोहम्मद से है और 'तुमको' से यानी दीगर लोगों से है।

मतलब यह हुआ कि लोगों को अल्लाह ही हर रंजो-गम और दोजख़ (नर्क) से निजात (मुक्ति) देता है। सवाल यह उठता है कि अल्लाह (ईश्वर) तक पहुँचने और निजात (मुक्ति) को पाने का रास्ता और तरीका क्या है? इसका जवाब है कि सब्र (संयम) और सदाकत (सच्चाई) के साथ रखा गया रोजा ही अल्लाह तक पहुँचने और दोजख से निजात पाने का रास्ता और तरीका है।

Show comments

सभी देखें

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Dev Diwali 2026: जानिए देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

सभी देखें

देवउठनी एकादशी पर हल्दी से करें ये खास उपाय, विवाह की बाधाएं और रोग होंगे दूर

मणिकर्णिका स्नान कब होगा? इसका भगवान शिव से क्‍या है संबंध? जानिए पौराणिक महत्व

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा

क्यों कराया जाता है तुलसी और शालिग्राम का विवाह? जानिए पौराणिक रोचक रहस्य

Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह पर आजमाएं ये 11 अचूक उपाय, वैवाहिक जीवन में घुलेगी मिठास और भर जाएगी तिजोरी