Narak Chaturdashi
✕

नमाज़ की शर्तों का बयान

Written By WD
Updated: शनिवार, 6 सितम्बर 2008 (10:51 IST)
WDWD
नमाज़ की छः शर्तें हैं, जिनके बगैर नमाज़ सिरे से होती ही नहीं है। अगर उनमें से कोई एक भी शर्त न पाई गई तो नमाज़ न होगी।

तहारत- यानी ऩमाजी का बदन और कपड़े उस जगह का पाक होना, जिस पर ऩमाज पढ़ें, नमाज़ की जगह के पाक होने का मतलब यह है कि नमाज़ी के क़दम के नीचे की जगह और सजदे में जो आज़ा ज़मीन पर लगते हैं, उनके नीचे की जगहें पाक हों।

सतर का ढँका होना- मर्द का सतर नाफ के नीचे से घुटनों तक है और औरत का सारा बदन ही सतर है, सिवाए मुँह, हथेली और क़दम के। नमाज़ के लिए सतर का ढँका होना लाजिमी है।

इस्तक़बाल क़िब्ला- यानी नमाज़ में क़िबले की तरफ़ मुँह करना, अगर क़िब्ले की सिम्त में शुबाह हो तो किसी से पूछ लें।

वक्त- यानी नमाज़ को वक्त के अंदर पढ़ना, अगर वक्त से पहले पढ़ी तो न हुई वक्ते नमाज़।

नीयत- दिल के पक्के इरादे को नीयत कहते हैं, ज़बान से कहना बेहतर है। नीयत की मैंने कहें, ये न कहें नीयत करता हूँ।

तकबीर तहरीमा- रसूलुल्लाह सल्लल्लाहो अलैहे व सल्लम हर नमाज़ को अल्लाहो अकबर से शुरू फ़रमाते और नमाज़ की यही पहली तकबीर है, जिसका नाम तकबीरे तहरीमा है।

मसअला- अगर सिर्फ मुँह क़िब्ला से फेर लिया और सीना क़िब्ले से नहीं फिरा तो उस पर वाजिब है कि फौरन क़िब्ले की तरफ़ मुँह कर लें। उसकी नमाज़ हो जाएगी, मगर बगैर उज्र के क़िब्ले की तरफ़ से मुँह फेरना मकरूह है।

मसअला- नमाज़ जनाज़े में तकबीरे तहरीमा रुक्न है और बाक़ी नमाज़ों में शर्त है और तकबीरे तहरीमा से पहले पाँचों शर्तों का खत्मे नमाज़ तक मौजूद रहना जरूरी है, वरना नमाज़ न होगी। (क़ानूने शरीअत जि. 1, स. 35)

Show comments

सभी देखें

मंगल-केतु-गुरु की युति से बदलेगी 12 राशियों की किस्मत! जानें किसे मिलेगा बंपर धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

500 साल बाद सिंह राशि में बना मंगल-केतु-बृहस्पति का महासंयोग: क्या छिड़ेगा महायुद्ध या बनेगी शांति की राह?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

दिवाली के बाद क्यों मनाई जाती है लाभ पंचमी? जानें नए कारोबार की शुरुआत और बही-खाता पूजन का रहस्य

2027 में महाभूकंप की आशंका? 5 ग्रहणों के बीच सत्ता परिवर्तन के बड़े योग, जानें क्या होगा असर

सभी देखें

आंवला नवमी 2026: 18 नवंबर को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें किस समय पूजा करने से मिलेगा अक्षय पुण्य?

Numerology Horoscope: 9 से 15 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, क्या कहता है आपका मूलांक? किसे मिलेगा फायदा

12 नवंबर को मंगल का सिंह राशि में महागोचर: देश-दुनिया में मचेगी हलचल, जानें क्या होंगे 5 बड़े बदलाव?

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से शुरू होगा आस्था का महापर्व, जानें पहले दिन के जरूरी नियम और क्या न करें गलती

11 November Birthday: आपको 11 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!