dharma sangrah
✕

जुल्म करने वालों खुदा से डरो

Written By ND
Updated: शनिवार, 22 सितम्बर 2007 (14:43 IST)
NDND
अल्लाह ताअला पैगम्बर मोहम्मद को कुरआन के इस आयत में फरमाता है कि 'तुम्हारा रब्ब जब जुल्म करने वालों को सजा देता है तो उसकी पकड़ बहुत मजबूत होती है। इसीलिए लोगों को सबक सिखाने के लिए कई पैगम्बरों (सैयदना हूद अ.स. आदि) की नाफरमान उम्मतों (पैगम्बर को मानने वाले) पर अजाब (पाप कष्ट) का जिक्र किया है।

सुरा-यूसुफ का उल्लेख करते हुए पैगम्बर के कड़े इम्तेहान के बारे में बताया गया है, जो यहूदियों ने उनसे यूसुफ अ.स. के बारे में सवाल पूछा था। तब अल्लाहने आकाशवाणी से मोहम्मद स.अ. को बताया था।

हजरत यूसुफ अ.स. का वाकेआ है कि उन्होंने ख्वाब में देखा कि ग्यारह सितारे चाँद-सूरज उन्हें सज्दा कर रहे हैं। इस पारे में यूसुफ अ.स. का जिक्र करते हुए उनके ख्वाब की पूरी ताबीर (स्वप्नफल) का तफसील से उल्लेख है।

अल्लाह ताअला फरमाता है कि ऐ लोगो पैगम्बरों के इन वाकेआत से तुम सबक लो और कुरआन तुम्हारी हिदायत के लिए भेजा गया है। आगे सुरा-रअद में कहा गया है कि अल्लाह को बंदों के अच्छे-बुरे आमाल या कर्मों की पूरी खबर है और वह तोहफे और सजा देने वाला है। इसलिए नेक राह पर चलें। (यह तरावीह कुरआन के बारहवें पारे के चौथाई भाग से तेरहवें पारे के आधे हिस्से की तिलावत पर आधारित ह ै।

Show comments

सभी देखें

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सभी देखें

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर एक साथ मिलती है हरि और हर की कृपा, नोट करें 18 नवंबर का पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत कथा

20 नवंबर से भीष्म पंचक, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

आंवला नवमी 2026: कौन थे आंवलिया राजा? जानिए आंवला नवमी से जुड़ी यह रोचक पौराणिक कहानी

आंवला नवमी पर माता लक्ष्मी और आंवला वृक्ष की पौराणिक कथा