Daily Horoscope
✕

गैर मुस्लिम भी रख रहे हैं रोजा

सेहरी और इफ्तार से मिलता है आत्मिक सुख

Written By ND
Updated: शनिवार, 12 सितम्बर 2009 (10:40 IST)
ND

रमजान माह मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए निहायत ही पाक माना जाता है। पूरे माह मोमिन रोजा रख अल्लाहताला से जहान की सलामति की दुआ करते हैं। मुस्लिम धर्म में रोजा बालिग पर फर्ज है। मुस्लिम धर्मावलंबी रोजा रख अपने इस फर्ज को अदा भी करते हैं। किंतु कुछ ऐसे लोग भी हैं जो न तो मुस्लिम हैं न ही रोजा उन पर फर्ज। फिर भी ये लोग उसी शिद्दत से रोजा रखते हैं जिस शिद्दत से मोमिन भाई। रोजा रखने के लिए इन पर न तो कोई दबाव है न ही कोई मजबूरी। रोजा रखकर खुदा की इबादत करना ही इनका एकमात्र मकसद है।

कई गैर मुस्लिम लोग ऐसे भी हैं पूरे रमजान माह में रोजे रख रहे हैं। वे बताते हैं कि रोजा रखना हमारे परिवार की परंपरा है, जिसका निर्वाह हमारी तीसरी पीढ़ी कर रही है। रोजे के प्रति परिवार की गहरी आस्था है। वे पाँचों वक्त नमाज के वक्त खुदा से दुआ करता हैं। और कहते हैं कि ये दुआओं का ही असर है कि उनका परिवार खुशहाल जिंदगी गुजार रहा है। उनके पास हिन्दी भाषा में कुरआन शरीफ है, जिसका वे नियमित पाठ करता हैं। सुबह सेहरी और शाम को इफ्तार का अलग ही आत्मिक सुख मिलता है।

ND
एक अन्य के अनुसार उनकी दादी रोजा रखती थीं। इस परंपरा को पिताजी ने निभाया और वर्तमान में वे भी रोजा रख रहे हैं। रमजान के दौरान पूरा परिवार सहयोग करता है। वे फजर और मगरीब के साथ कुरआन शरीफ का एक पाठ रोज पढ़ने के साथ-साथ दूसरे शहर में होने पर मस्जिद में नमाज अदा करते हैं।

बड़ी संख्या में गैर मुस्लिमभाई हैं, जो सालों से रोजा रखते चले आ रहे हैं। इन लोगों ने बताया कि वे अंदरूनी इबादत में विश्वास रखते हैं। ऐसे लोग जनता से रूबरू भी नहीं होना चाहते। वे तो बस चुपचाप उस परवरदिगार के सजदे में सर झुकाए खड़े हैं जो पूरे जहाँ का मालिक है।

Show comments

सभी देखें

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सभी देखें

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर एक साथ मिलती है हरि और हर की कृपा, नोट करें 18 नवंबर का पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत कथा

20 नवंबर से भीष्म पंचक, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

आंवला नवमी 2026: कौन थे आंवलिया राजा? जानिए आंवला नवमी से जुड़ी यह रोचक पौराणिक कहानी

आंवला नवमी पर माता लक्ष्मी और आंवला वृक्ष की पौराणिक कथा