Narak Chaturdashi
✕

कैसे मनाते हैं ईद सईद

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 12 अक्टूबर 2007 (12:13 IST)
WD
ईद का त्‍योहार नजदीक है। पूरे देश में बहुत उत्‍साह और उमंग के साथ ईद का त्‍योहार मनाया जाता है। आम लोगों की तरह कुछ खास सेलिब्रिटी भी यह त्‍योहार बहुत जोश और उमंग के साथ मनाते हैं ।

पत्रकारिता जगत का जाना-माना नाम सईद अंसारी से हमने बात की और जानना चाहा कि वे इस त्‍योहार को किस तरह से मनाते हैं। सहारा और स्‍टार में काम कर चुके सईद अंसारी र बीएजी फिल्‍म्‍स के एसोसिएट एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं ।

हर शख्‍स की तरह वे भी हृदय से पूरी तरह भारतीय हैं और हर त्‍योहार को उसी धूमधाम और जोशोखरोश के साथ मनाते हैं। आज की व्‍यस्‍तता और दौड़भाग भरी जिंदगी में भी उन्‍हें रोजे रखने और पूरी दृढ़ता के साथ उसका पालन करने का वक्‍त मिल जाता है या यूँ कहें‍कि वे वक्‍त निकाल लेते हैं। बिना कुछ खाए-पिए लगातार न्‍यूज पढ़ना और रिपोर्टिंग करना आसान नहीं होत ा, लेकिन कहते हैं न जहाँ चा ह, वहाँ राह। सईद बताते हैं कि इतनी व्‍यस्‍तताओं के बावजूद आज तक उनका रोजा कभी छूटा नहीं। लेकिन काम के कारण उन्‍हें कई बार ऑफिस में ही इफ्तारी करनी पढ़ती है और मजे की बात यह है कि वह भी पिज्‍जा-बर्गर खाकर।
ईद का त्‍योहार नजदीक है। पूरे देश में बहुत उत्‍साह और उमंग के साथ ईद का त्‍योहार मनाया जाता है। आम लोगों की तरह कुछ खास सेलिब्रिटी भी यह त्‍योहार बहुत जोश और उमंग के साथ मनाते हैं।


उनकी पूरी कोशिश होती है कि ईद का त्‍योहार वह अपने परिवारजनों के बीच ही मनाएँ। और वह ऐसा करते भी हैं। लेकिन अगर कभी यह संभव न भी हो पाए तो उनके मीडिया के साथी उन्‍हें इसकी कमी बिल्‍कुल महसूस नहीं होने देते।

सईद का मानना है कि मीडिया के लोगों के बीच जातीय भेदभाव और सांप्रदायिक भावनाएँ बिल्‍कुल नहीं होतीं। वे सभी मिल-जुलकर हर त्‍योहार मनाते हैं और उसका लुत्‍फ उठाते हैं ।

सभी की तरह सईद को भी ईद की सेंवइयों और पिता से मिलने वाली ईदी का बेसब्री से इंतजार होता है। बचपन से ईदी की यह प्रतीक्षा उसी तरह कायम है। अपने अब्‍बा से मिलने वाली ईदी को वह वालिद की निशानी समझकर हमेशा अपने पास सुरक्षित रखते हैं। सेंवइयाँ उनके पसंदीदा पकवानों में से एक हैं।

Show comments

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो

गोवर्धन पूजा के दिन सुहाग पड़वा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व, भेजिए ये 20 सुंदर शुभकामनाएं

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व