Hanuman Chalisa
✕

इबादत की टहनी पर मगफिरत का फूल-11

प्रस्तुति : अज़हर हाशमी

Written By ND
Updated: बुधवार, 2 सितम्बर 2009 (11:03 IST)
ND

मगफिरत (मोक्ष) की बात हरेक मजहब में कही गई। जैसे जैन धर्म में मोक्ष (मगफिरत) के लिए 'रत्न-त्रय' (सम्यक ज्ञान-दर्शन-चारित्र), सनातन धर्म में 'सदाचार', ईसाई मजहब में 'हॉली ड्यूटीज एंड मर्सी' को अहमियत है तो बौद्ध धर्म में 'अषृंगिक मार्ग' पर जोर दिया गया है।

इस्लाम मजहब में मगफिरत (मोक्ष) के लिए तक़्वा (संयम/सत्कर्म) जरूरी है। तक़्वा के लिए रोजा जरूरी है। रोजा यानी अल्लाह का वास्ता। रोजा यानी मगफिरत का रास्ता। रमज़ान के मुबारक माह के ग्यारहवें रोजे से मगफिरत का अशरा शुरू हो जाता है जो बीसवें रोजे तक रहता है।

इस दूसरे अशरे को मगफिरत का अशरा (मोक्ष का कालखंड) इसलिए कहा जाता है कि इसमें अल्लाह (ईश्वर) से मगफिरत के लिए दुआ की जाती है। बिना किसी बुराई के यानी बुराई से बचते हुए रोजे में अल्लाह की इबादत की जाती है और माफी माँगते हुए मगफिरत की तलब की जाती है। यानी इबादत की टहनी पर मगफिरत का फूल है रोजा।

पवित्र कुरआन के उनतीसवें पारे (अध्याय-29) की सूरह मुल्क की बारहवीं आयत (आयत नंबर-12) में ज़िक्र है...'बेशक जो लोग अपने परवर दिगार से बिना देखे डरते हैं, उनके लिए मगफिरत (मोक्ष) और अज़्रे-अज़ीम (महान पुण्य) मुकर्रर है।

' कुरआन की इस आयत की रोशनी में ग्यारहवें रोजे की तशरीह की जाए तो मौजूदा दौर की ईजादात के मद्देनजर कहा जा सकता है कि इबादत के प्लेटफॉर्म पर मगफिरत की ट्रेन के लिए दरअसल ग्यारहवाँ रोजा सिग्नल है। क्योंकि ग्यारहवें रोजे से ही रमजान माह में मगफिरत का अशरा शुरू होता है।

दूसरा अशरा आरं भ
मंगलवार को रमजान माह के 'रहमत' के दस रोजे पूरे हो गए। बुधवार से रमजान का दूसरा अशरा 'मगफिरत' आरंभ हो रहा है।

Show comments

सभी देखें

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सभी देखें

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर एक साथ मिलती है हरि और हर की कृपा, नोट करें 18 नवंबर का पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत कथा

20 नवंबर से भीष्म पंचक, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

आंवला नवमी 2026: कौन थे आंवलिया राजा? जानिए आंवला नवमी से जुड़ी यह रोचक पौराणिक कहानी

आंवला नवमी पर माता लक्ष्मी और आंवला वृक्ष की पौराणिक कथा