Hanuman Chalisa
✕

इंसान को गुनाहों से दूर रखते हैं रोजे

Written By ND
Updated: शनिवार, 21 अगस्त 2010 (10:44 IST)
ND

देश या समाज के हालात कितने भी बदल जाएँ, मजहब कभी नहीं बदलता। मजहबी बातों की सच्चाई लोगों को सही रास्ता दिखाती है। रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखना इंसान को गुनाहों से दूर करता है। इससे रूह को नई ताकत मिलती है। शरीर और आत्मा शुद्घ होती है।

व्यक्ति अल्लाह के नजदीक पहुँचता है। पवित्र रमजान के महीने में 15 साल से ज्यादा उम्र के हर इंसान को रोजा रखना जरूरी है। हाँ, बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों को दूध पिलाने वाली माँएँ, सफर में चल रहे लोगों और ज्यादा बूढ़े लोगों को रोजा नहीं रखने की छूट है।

जो लोग रोजा रखते हैं उनसे अल्लाह खुश रहता है। इससे शरीर को नई ताकत मिलती है और रूह पवित्र हो जाती है। रोजा रखने से इंसान 'तकवा वाला' हो जाता है। इसका मतलब है कि व्यक्ति में अल्लाह के प्रति डर और समर्पण, उसके बताए रास्ते पर चलने की आदत, इबादत करने की चाहत और गुनाहों और बुराईयों से लड़ने की शक्ति आती है।

रोजा रखने वालों को हर बुराई से दूर रहना चाहिए। कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे रोजा जाया चला जाए। इसके लिए जरूरी है कि वह अपनी भावनाओं को काबू में रखे।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

सभी देखें

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: 21 या 22 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी का पारण? यहां जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Dev Diwali 2026 Date: देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा, कब मनाई जाएगी देव दिवाली? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!