Daily Horoscope
✕

आज के युवा और त्‍योहार ईद का...

Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (20:55 IST)
Praveen BarnaleND
कहते हैं कि इस दुनिया में अगर कुछ शाश्‍वत है तो वह है परिवर्तन। बात चाहे रस्‍मो-रिवाज की हो या त्‍योहार की, हर जगह हमें परिवर्तन दिखाई देता है। परिवर्तन की इस बयार का ईद के त्‍योहार पर कितना प्रभाव पड़ा, यह जानने के लिए हमने कुछ युवाओं से बातचीत की कि वे किस तरह मनाते हैं त्‍योहार ईद का।

काश! दिन 48 घंटे का होता
जावेद बताते हैं कि ईद पर मैं सबके साथ नमाज अदा करता हूँ। इसके बाद मैं अपने रिश्‍तेदारों और दोस्‍तों के घर पर जाकर सबको ईद की मुबारकबाद देता हूँ। शाम तक बधाइयों का दौर इसी तरह चलता रहता है। ईद के दिन मुझे लगता है कि काश दिन 48 घंटे का होता।

WDWD
खुदा की इबादत और दोस्‍तों का सा थ
24 वर्षीय अजीम कहते हैं कि ईद के रोज अपने दिन की शुरुआत नमाज पढ़ने के साथ करता हूँ। नमाज अदा करने के बाद मैं अपने सारे दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों के साथ मिलकर ईद मनाता हूँ। मुझे लगता है रमजान के आते ही बंदा खुद ही नमाज पढ़ने लगता है। यही है इस त्‍योहार का जादू, जो हमें बार-बार नेकी की राह दिखाता है।

ट्रेडिशनल वियर और सेवइयाँ
इरफान मुल्‍ली का कहना है कि ईद पर बनने वाली सेवइयाँ मुझे बहुत पसंद हैं। ईद तो मैं वैसे ही मनाता हूँ, जैसे बचपन से मनाता आ रहा हूँ। हर साल मेरे नए दोस्‍त बनते हैं और वो भी मेरे साथ ईद की खुशियों में शामिल हो जाते हैं। कुल मिलाकर ईद का त्‍योहार मेरे लिए दोस्‍तों के साथ मिलकर खुशियाँ बाँटने का एक जरिया है। इसके साथ ही उन मूल्‍यों को भी स्‍वयं में आत्‍मसात करने की कोशिश करता हूँ, जो ईद की मूल भावना के साथ जुड़े हैं।

WDWD
परिजनों के साथ मनाता हूँ ईद
ईद के बारे में पूछने पर सतलज राहत बताते हैं कि बचपन से ही ईद मेरा पसंदीदा त्‍योहार रहा है। बचपन बीतने के बाद कॅरियर बनाने के लिए जब मुझे अपने घर से दूर रहना पड़ा तो मैं ईद का इंतजार किया करता था। खुदा की नेमत से एक बार फिर मैं अपने ही शहर में हूँ तो परिजनों और बचपन के दोस्‍तों के साथ मिलकर मनाऊँगा ईद।

हम साथ-साथ हैं
बाईस वर्षीय लकी बताते हैं कि मैं ईद अपने सभी दोस्‍तों के साथ मिलकर मनाता हूँ। मेरे अधिकतर दोस्‍त हिन्दू और ईसाई हैं, लेकिन ईद की खुशियों में वे मेरे साथ खुले दिल से शामिल होते हैं। हम साथ मिलकर शीर खुरमा खाते हैं। इस दिन मेरा यह विश्‍वास और पक्‍का हो जाता है कि दुनिया वाले कुछ भी कहें, लेकिन हम साथ-साथ हैं।

लेखक के बारे में
नूपुर दीक्षित
Show comments

21 November Birthday: आपको 21 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 21 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: 21 या 22 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी का पारण? यहां जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Dev Diwali 2026 Date: देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा, कब मनाई जाएगी देव दिवाली? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन