Daily Horoscope
✕

अल्लाह भी उन्हें याद रखता है-19

जो अल्लाह को याद रखते हैं

Written By ND
Updated: गुरुवार, 10 सितम्बर 2009 (10:10 IST)
प्रस्तुति : अजहर हाशमी

ND
कुरआने-पाक के पहले पारे (अध्याय-एक) की सूरह 'अलबकरह' की आयत नंबर एक सौ बावन (आयत-152) में खुद अल्लाह (ईश्वर) का इरशाद (आदेश) है-

' सो तुम मुझे याद किया करो, मैं तुम्हें याद किया करूँगा। और मेरा अहसान मानते रहना और नाशुक्री नहीं करना।' इस आयत की रोशनी में मगफिरत (मोक्ष) के अशरे को तो समझा ही जा सकता है, साथ में उन्नीसवें रोजे की खासियत और फजीलत (महिमा) का भी बयान किया जा सकता है।

मगफिरत का अशरा (मोक्ष का कालखंड) अल्लाह (ईश्वर) के जिक्र पर (ईमान की पुख्तगी के साथ) जोर देता है। इसलिए उन्नीसवाँ रोजा अल्लाह की मुसलसल (लगातार) याद है और रोजादार के लिए दुआ की मुकम्मल (पूर्ण) फरियाद है।

इस आयत में अल्लाह (ईश्वर) का वादा भी तो जाहिर हो रहा है। अल्लाह का ये वादा 'सो तुम मुझे याद किया करो, मैं तुम्हें याद किया करूँगा' सिर्फ इशारा नहीं है बल्कि जाहिर कौल (प्रॉमिस) है और करार (कान्ट्रेक्ट) है। अल्लाह चूँकि रहीम है इसलिए उसने रहम फरमाया है, नरमी बरती है और फिर कहा कि 'मेरा अहसान मानते रहना और नाशुक्री नहीं करना' तो ये हुक्म तो है यानी 'आर्डर' तो है मगर इसमें भी अल्लाह ने 'फजल' (कृपा) की गारंटी पहले दिए गए कौल (तुम मुझे याद किया करो, मैं तुम्हें याद करूँगा) में दे दी है।

Show comments

सभी देखें

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक, तस्वीरों में देखें छठ महापर्व के चारों दिनों की पूरी विधि

छठ पूजा 2026: जानें पूजा की पूरी सामग्री लिस्ट, पारंपरिक पकवान, सही विधि और व्रत कथा

छठ मैया की आरती | Chhath Maiya Ki Aarti

छठ पूजा में क्यों चढ़ाया जाता है ठेकुआ? जानिए इसका धार्मिक महत्व

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

सभी देखें

छठ महापर्व 2026: जानें सांध्य और उषा अर्घ्य देने की संपूर्ण शास्त्रोक्त विधि और मंत्र

छठ पूजा खरना 2026: दूसरे दिन क्या करें और क्या नहीं? जानिए पूजा के नियम, प्रसाद और जरूरी सावधानियां

छठ पूजा में बांस के सूप में कौनसी चीजें रखना माना जाता है शुभ?

छठ पूजा 2026: 4 दिवसीय महापर्व का पूरा कैलेंडर, संध्या और उषा अर्घ्य का समय और पूजा विधि

छठ व्रत में जमीन पर क्यों सोते हैं व्रती? जानिए इसके पीछे की परंपरा