Daily Horoscope
✕

अल्लाह नेक लोगों की मदद करता है

Written By ND
Updated: गुरुवार, 4 अक्टूबर 2007 (12:13 IST)
WDWD
आज की तरावीह में हाफिज साहब चौबीसवें पारे की तिलावत फरमाएँगे, जिसमें अल्लाह ताअला फरमाता है कि जो लोग किसी के साथ ज्यादती करते हैं, उन्हें दोजख (नरक) में जगह मिलेगी।

इसके विपरीत जो लोग नेकियाँ करते हैं उनकी मदद के लिए अल्लाह हमेशा हाजिर रहता है। जो खुदा की राह से भटके हुए हैं, उनका वबाल से बचना मुश्किल है।

सुरा-ए-मोमिन में अल्लाह का फरमान है कि काफिर (नास्तिक) की शानो-शौकत से प्रभावित न हों। यह उनका धोखा है। इनके लिए जहन्‍नु म की आग तय है। मुसलमानो! तुम खुदा की पनाह में आओ, वही तुम्हारा पालनहार है।

पैगम्बर को खुदा ने अपने बंदों को आगाह करने के लिए भेजा है। कयामत के दिन अल्लाह इंसाफ करेगा और वहाँ नाफरमानों का कोई दोस्त नहीं होगा, लेकिन जिन लोगों ने पैगम्बर की बताई नेक राह को अपनाया या ईमान लाए, अल्लाह उनकी मदद फरमाएगा।
आज की तरावीह में हाफिज साहब चौबीसवें पारे की तिलावत फरमाएँगे, जिसमें अल्लाह ताअला फरमाता है कि जो लोग किसी के साथ ज्यादती करते हैं, उन्हें दोजख (नरक) में जगह मिलेगी।


इसके बाद सुरा हुम्मलसज्दा में अल्लाह का फरमान है कि जो लोग नेक व अच्छे आमाल (आचरण) करते हैं, उनके लिए कुरआन एक खुशखबरी है और बुरे आमाल करने वालों के लिए खौफ दिलाने वाली किताब है।

पैगम्बर मोहम्मद भी एक इंसान हैं, तुम और उनमें यही फर्क है कि उन पर अल्लाह की किताब नाजिल की गई है, ताकि तुम्हें अच्छी-अच्छी हिदायतें दी जा सकें। किसी को भी अल्लाह के साथ शामिल न करें और एक अल्लाह पर ईमान कायम रखें। जकात दें और आखिरत (परलोक) पर पुख्ता यकीन रखें।

Show comments

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Dev Diwali 2026: जानिए देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

देवउठनी एकादशी पर हल्दी से करें ये खास उपाय, विवाह की बाधाएं और रोग होंगे दूर

मणिकर्णिका स्नान कब होगा? इसका भगवान शिव से क्‍या है संबंध? जानिए पौराणिक महत्व

Surya Nakshatra Parivartan 2026: शनि के नक्षत्र में सूर्य का महागोचर, इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत और बरसेगा बेशुमार पैसा