Hanuman Chalisa
✕

24 साल बाद 15 घंटे का रोजा

रमजान का पहला रोजा रखा

Written By ND
Updated: शुक्रवार, 13 अगस्त 2010 (14:20 IST)
ND

मुस्लिम धर्मावलंबियों ने रमजान का पहला रोजा रखा। रोजे की शुरुआत सुबह सेहरी के साथ हुई, जो सूर्यास्त के बाद अफ्तार के साथ समाप्त हुआ। करीब 24 साल बाद ऐसा मौका आया है, जब रोजा 15 घंटे का हुआ है। इससे पहले दिन छोटे होने और सूर्यास्त जल्द होने के कारण रोजे 12, 13 घंटे के होते थे।

रोजे की शुरुआत सेहरी से होती है। जुमेरात को पहले रोजे की सेहरी का समय सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर समाप्त हुआ और अफ्तार शाम 7 बजकर 5 मिनट पर हुआ। इस तरह रोजा पंद्रह घंटे का हुआ। इससे पहले करीब 24 साल पहले रोजा पंद्रह घंटे का हुआ था, जब रमजान अप्रैल के महीने में आते थे। रोजा लंबा होने के बावजूद रोजेदारों में इसको लेकर उत्साह रहा। नौजवान और बुजुर्गों के साथ ही बच्चों ने भी रोजा रखा।

ND
पहला जुमा :- रमजान का पहला जुमा (शुक्रवार) 13 अगस्त को होगा। इस दिन सभी छोटी-बड़ी मस्जिदों में जुमे की विशेष नमाज अदा की जाएगी। जुमे की नमाज के पहले इमाम अपने खुतबे (संबोधन) में लोगों को रमजान के महत्व के बारे में बताएँगे। खुतबे में रोजेदार को मिलने वाले अज्रो-सवाब का जिक्र भी किया जाएगा।

बाजारों में रौनक :- रोजा अफ्तार से पहले और बाद में बाजारों में खासी रौनक देखी जा रही है। खान-पान की होटलों पर अफ्तार के बाद से सुबह सेहरी तक लोगों की मौजूदगी बनी रहती है। कई मुस्लिम बहुल क्षेत्र देर रात तक खुले रहते हैं।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

15 November Birthday: आपको 15 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 15 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

छठ का गीत | Chhath ke geet

सभी देखें

Gopashtami 2026: आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार चराई थी गायें, जानें गोपाष्टमी का महत्व और पौराणिक कथा

आंवला नवमी 2026: सुख-समृद्धि और बेहतर सेहत के लिए अपनाएं ये 7 सरल और प्रभावशाली उपाय

Dev uthani ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी कब है 20 या 21 नवंबर 2026 को?

41 दिनों की अय्यप्पा मंडलकाल पूजा 2026: कब से होगी शुरुआत? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पूजा के विशेष नियम

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?