sundarkand

विजयादशमी पर छोड़ दीजिए अपनी बुराइयों को...

Updated: शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016 (15:36 IST)
अकसर हम अपनी ऐसी कुछ आदतों से परेशान रहते हैं जिन्हें हम जानते हुए भी कि ये गलत हैं, उन्हें छोड़ नहीं पाते। फिर उन्हें छोड़ने के लिए हम अकसर बहानों की तलाश में रहते हैं। तो इस विजयादशमी/दशहरे पर अपनी ऐसी ही कुछ बुराइयों को छोड़ दीजिए। 


 
हर इंसान में कोई न कोई गलत आदत जरूर होती है। उन्हीं में से कुछ ऐसी लत भी होती हैं जिन्हें हम अकसर छोड़ना तो चाहते हैं लेकिन लाख कोशिश करने के बावजूद उन्हें हम छोड़ नहीं पाते। ऐसी ही गलत आदतों को छोड़ने के लिए अकसर हम बहाने या कोई खास दिन तलाशने की टोह में रहते हैं। कोई ऐसा बहाना या दिन जब हम कह सकें कि चलो, आज से इस बुराई को छोड़ ही देते हैं।
 
फिर क्यों न रावण के पुतले को जलाने के साथ ही आप भी अपने में से कोई ऐसी बुराई को निकाल बाहर करें जिसे आप छोड़ना तो चाहते हैं, पर छोड़ नहीं पा रहे। इसी को लेकर कुछ लोगों से चर्चा की गई है कि वे इस पर्व पर अपनी कौन-सी बुरी लत को छोड़ना चाह रहे हैं? 
 
शिवानी को अपनी बड़ाई करना बहुत भाता है। बात-बात में वह अपनी बड़ाई करने लगती है, बात चाहे कहीं की भी चल रही हो वह उसमें अपनी बड़ाई करने लग जाती है। उसकी इस आदत से उसके सभी दोस्त परेशान हैं। इस संबंध में शिवानी का कहना है कि आज से वह अपनी बड़ाई नहीं करेगी। 
 
इस संबंध में मनन का कहना है कि वह आज के दिन अपनी नाखून कुतरने की आदत को छोड़ देगा। बच्चों वाली उसकी इस आदत से उसके घर से लेकर सभी दोस्त बहुत परेशान हैं लेकिन वह न चाहकर भी इसे छोड़ नहीं पाता। किसी पार्टी में भी जाना हो तो वह नाखुन कुतरने लगता है। लेकिन अब उसने प्रण कर लिया है कि वह यह बुरी आदत छोड़ देगा। 
 
लविश का कहना है कि कॉलेज के बाद से उसे दोस्तों के साथ उसे सिगरेट पीने की लत पड़ गई थी लेकिन उसके घर में अब तक यह बात किसी को नहीं पता है जिससे उसे कई बार झूठ बोलना पड़ता है। वह कहता है कि वह जानता है कि यह आदत अच्छी नहीं है लेकिन यह छुटाए नहीं छूटती। लेकिन उसने यह ठान लिया है कि वह इस गलत आदत को अब हर हाल में छोड़ देगा।
 
पूर्वी कहती है कि उसमें चुगली करने की बहुत गलत आदत है, जो उसे उसकी सहेलियों से लग गई है। अब वह अपनी इस आदत से इतनी परेशान है कि अपने घर में भी चुगली करने से बाज नहीं आती। छोटी से छोटी बात पर वह चुगली करना शुरू कर देती है। तो इस दशहरे पर वह अपनी यह आदत छोड़ देना चाहती है। 
 
हम सबके लिए दशहरे से अच्छा मौका भला और कौन-सा होगा, जब आप भी अपनी ऐसी ही किसी लत या आदत को, जिससे आप बहुत परेशान हैं, रावण के पुतले के साथ स्वाहा कर देंगे। तो फिर देर किस बात की? खुद में से ऐसी ही किसी बुराई को आज ही रावण के पुतले के साथ दहन कर हमेशा के लिए खत्म कर दें। तो बुराई पर अच्छाई की जीत वाले दिन यानी दशहरे के त्योहार से अच्छा तो ऐसा कोई दिन हो ही नहीं सकता। 
 

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 सितंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

कर्क के गुरु और कुंभ के राहु का षडाष्टक योग: इन 5 राशियों के लिए 31 अक्टूबर 2026 तक का समय रहेगा चमत्कारिक

कन्या में बुध की चाल: चमकेगी इन 5 किस्मत वालों की दुनिया

शुक्र का स्वाति नक्षत्र में गोचर 2026: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-करियर में मिलेंगे शुभ संकेत

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति की पूजा के पूजन सामग्री की लिस्ट

अगला लेख