dharma sangrah
✕

दशहरा खान-पान: इस विजयादशमी पर बनाएं यह खास नमकीन व्यंजन, जानें आसान तरीका

Updated: सोमवार, 23 अक्टूबर 2023 (12:13 IST)
Dussehra Recipes : पुराने समय से दशहरा पर्व पर कुछ खास व्यंजन बनाने की परंपरा रही है। इस दिन जहां खास तौर पर गिलकी के पकौड़े और मीठे गुलगुले बनाने की प्रथा है, वहीं इसके साथ ही कई तरह के अन्य मीठे और नमकीन व्यंजन भी बनाएं जाते हैं, ताकि त्योहार का मजा दुगुना हो जाएं। 
 
आइए यहां जानते हैं दशहरा पर्व पर चटपटी कचोरी बनाने की सरल विधि- 
 
चटपटी कुरकुरी कचोरी:crispy kachori recipe
 
सामग्री : 500 ग्राम मैदा, 1/2-1/2 कटोरी उड़द मोगर-मूंग मोगर, 2 चुटकी हींग, 2 चम्मच दरदरी सौंफ, 2 चम्मच धनिया पाउडर, 1 कटोरी दही, गरम मसाला 1/2 चम्मच, लाल मिर्च 1 चम्मच, तेल तलने के लिए।
 
विधि : सबसे पहले दोनों दालों को कचोरी बनाने के 3-4 घंटे पूर्व भिगो दें। कुछ दाल छोड़ कर बाकी को दरदरा पीस लें। अब कड़ाही में थोड़ा-सा तेल लेकर सौंफ का बघार व हींग डालें, दाल दरदरी एवं खड़ी दोनों को भूनें व सभी मसाले मिलाकर ठंडा कर लें।
 
मैदे में 1/2 टी स्पून नमक मिलाकर छान लें। डेढ़ बड़ा चम्मच मोयन डालकर रोटी जैसा गूंध लें, छोटी-छोटी लोई बना लें, हथेली को चिकना करके लोई फैलाएं, किनारे पतले करके मसाला भरें व बंद करके कचौरियां तैयार कर लें। 
 
तेल गर्म करें फिर गुनगुने तेल में कचोरियां डालें। धीमी आंच पर कचौरियां सुनहरी होने तक तल लें। गर्मा-गर्म कचोरियों को हरी चटनी के साथ सर्व करें और दशहरा पर्व का आनंद उठाएं।

ALSO READ: diwali food: कैसे बनाएं हलवाई जैसी परफेक्ट खस्ता नमकीन मठरी, पढ़ें सरल विधि

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

शनि का उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत; धन-करियर में मिलेगा बड़ा लाभ

शुक्र की वक्री चाल से इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन और करियर में होंगे सकारात्मक बदलाव

05 October Birthday: आपको 05 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 05 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख