dharma sangrah
✕

कब है दशहरा, क्या है शुभ मुहूर्त, क्यों है संशय की स्थिति...

Updated: बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (14:02 IST)
आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को दशहरे के रुप में देशभर में मनाया जाता है। है। इस बार दशहरा 19 अक्टूबर 2018 को मनाया जाएगा। दशहरा हिंदूओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह पर्व रावण का वधकर भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने की खुशी के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। दशहरा असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। दशहरे के उपलक्ष्य में भारत के कोने-कोने में रामलीला की झांकियों का मंचन किया जाता है। इस दिन नीलकंठ का दर्शन बहुत शुभ माना जाता है। दशहरा या विजया दशमी नवरात्रि के पश्चात दसवें दिन मनाया जाता है।
 
शुभ मुहूर्त
 
दशमी तिथि की शुरूआत 18 अक्टूबर 3 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर 19 अक्टूबर 5 बजकर 57 मिनट तक रहेगी।
 
इस दिन वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, सोना, आभूषण नए वस्त्र इत्यादि खरीदना शुभ होता है। दशहरे के दिन नीलकंठ भगवान के दर्शन करना अति शुभ माना जाता है। दशहरा के दिन लोग नया कार्य प्रारम्भ करते हैं, कुछ घरों में शस्त्रों की भी पूजा की जाती है। प्राचीन काल में राजा लोग इस दिन विजय की प्रार्थना कर रण-यात्रा के लिए प्रस्थान करते थे। इस दिन जगह-जगह मेले लगते हैं। दशहरा का पर्व समस्त पापों काम, क्रोध, लोभ, मोह मद, अहंकार, हिंसा आदि के त्याग की प्रेरणा प्रदान करता है।
 
18 अक्टूबर को नवमी दोपहर 02.01 बजे तक है और इसके बाद दशमी शुरू होगी, जो दूसरे दिन शाम 04.07 बजे तक रहेगी। कुछ मान्यताओं में उदयकाल में तिथि को मान्यता दी जाती है, जो 19 अक्टूबर को है। दशहरे के लिए पंचक भी मान्य हैं, जो 19 अक्टूबर की दोपहर 01.29 बजे से है। इस समय धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसलिए इस मान्यता वाले 19 को दशमी मनाएंगे।
 
जिस दिन दशमी में श्रवण नक्षत्र हो, उसी दिन विजया दशमी मानी जाना चाहिए। भगवान श्रीराम ने इसी मुहूर्त में लंका विजय के लिए प्रस्थान किया था। इस तिथि व नक्षत्र का महत्व विजय यात्रा से है। शास्त्रों में कहा है कि इस मुहूर्त में शुरू की गई यात्रा हर दिशा में सफलता दिलाती है। 

विजयदशमी पूजा मुहूर्त
 
विजय मुहूर्त = 13:58 से 14:43 तक
अपराह्न मुहूर्त = 13:13 से 15:28 तक
 
दशमी तिथि आरंभ = 15:28 (18 अक्टूबर 2018)
दशमी तिथि समाप्त = 17:57 (19 अक्टूबर 2018)
 

ALSO READ: भारत में दशहरा देखना है, तो इन 6 जगहों का देखिए...

ALSO READ: दशहरे पर अच्छा समय देखकर ही करें खास काम, तो होंगे मालामाल, यहां पढ़ें शुभ मुहूर्त

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

अगला लेख