Hanuman Chalisa
✕

कोरोना काल में दशहरा मिलन कहीं भारी ना पड़ जाए, रखें ये सावधानी

Updated: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (17:19 IST)
कोरोना काल में व्रत एवं त्योहार में सावधानी रखने की बहुत जरूरत है। वैसे ही रावण दहन के दिन तो लोगों का हुजूम अपने आसपास के किसी सार्वजनिक रावण दहन स्थल पर एकत्र होता है जहां आतिशबाजी के बाद नियत समय पर रावण दहन के बाद लोग एक दूसरे से गले मिलकर बच्चों को दशहरी देते हैं। कई लोग तो रावण दहन के बाद ही लौटते वक्त ही अपने परिचितों तथा रिश्तेदारों के घर शमी के पत्तों के साथ शुभकामनाएं देने पहुंच जाते हैं। मिलने वाले को शमी के पत्ते देकर उसके घर में सुख-समृद्धि तथा खुशियां आने की कामना की जाती हैं, परंतु रावण दहन के दूसरे दिन दशहरा मिलन कार्यक्रम का आयोजन होता है। 
 
रावण दहन के दूसरे दिन कई परिवार और कुटुंब के लोग एक जगह एकत्रित होकर दशहरा मिलते हैं। कुछ समाज के लोग भी दशहरा मिलन कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। कई जगहों पर दशहरे के अगले दिन 'बासी दशहरा मिलन' की परंपरा भी है, परंतु कोविड-19 के खतरे के चलते कहीं दशहरा मिलन भारी ना पड़ जाए इसके लिए सावधनी जरूर रखें।
 
आजकल सुविधानुसार इस बासी दशहरे को कई बार हफ्तों लंबा भी खींच लिया जाता है। इसके पीछे मूल उद्देश्य अपने मित्रों, रिश्तेदारों व परिचितों के साथ मिलकर बैठना और अच्छा समय बिताना होता है जिसकी आज के भागते-दौड़ते वक्त में और भी जरूरत होती है परंतु कोरोना की महामारी ने यह सुख भी छीन लिया है। ऐसे में खुद की और अपने बच्चों की सुरक्षा हेतु दशहरा मिलन समारोह में उत्साहित न हों और यह ना सोचे की कोराना समाप्त हो गया है। हाथ धोना, मास्क और दो गज की दूरी ही वैक्सीन है। कई लोग इसे सामान्य फ्लू या सर्दी जुकाम समझने की भूल कर रहे हैं तो यह सोचकर खुद को और दूसरों को भी खतरे में डाल रहे हैं। 
 
रखें ये सावधानी : 
1. अपने परिवार के बीच ही रहें और अपने रिश्तेदारों के घर जाने से बचें। जरूरी नहीं है कि आप सभी से मिलेजुले। इसलिए इस बार का दशहरा अपने घर में ही अपने बच्चों के साथ और परिवार के साथ मनाएं।
 
2. आजकल तो वीडियो कॉलिंग का जमाना है तो क्यों नहीं वर्जुअल तरीके से ही मनाएं 'बासी दशहरा मिलन' समारोह।
 
3. यदि बहुत ही जरूरी है बाहर जाना तो बाहर जाते वक्त साथ में सैनिटाइजर जरूर रखें और मास्क लागाकर ही जाएं। किसी भी वस्तु को ना छुएं यदि गलती से छू लिया हो तो सैनिटाइजर का उपयोग करें। भीड़-भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। सार्वजनिक स्थानों पर थूकें नहीं और ना ही शौचालय पर जाएं।
 
4. जब तक घर लौटकर अच्छे से हाथ नहीं धो लें तब तक हाथों को आंख, मुंह और कान के पास ना ले जाएं।
 
5.कहीं भी जाएं तो लोगों से दो गज की दूरी बनाकर रखेंगे तो निश्‍चित ही आप इस महामारी से बचें रहेंगे।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

आंवला नवमी की 10 खास बातें और 5 अचूक उपाय

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देवउठनी एकादशी के दिन सुबह से लेकर शाम तक क्या करना चाहिए?

Lal Kitab Vrishabh Rashifal 2027: 11वें भाव के शनि वृषभ राशि वालों को देंगे तरक्की के नए अवसर, लाल किताब से जानें पूरे साल का हाल

Amla Navami 2026 Upay: आंवला नवमी पर करें हल्दी-मिट्टी का यह खास उपाय, जानें पूजा के जरूरी नियम और वर्जित कार्य

सभी देखें

सबरीमाला में दर्शन के लिए 41 दिनों का व्रत प्रारंभ, जानिए 5 खास बातें

Amla Navami 2026: आंवला नवमी पर एक साथ मिलती है हरि और हर की कृपा, नोट करें 18 नवंबर का पूजा मुहूर्त, विधि और व्रत कथा

20 नवंबर से भीष्म पंचक, जानिए इस दौरान क्या करें और क्या नहीं

आंवला नवमी 2026: कौन थे आंवलिया राजा? जानिए आंवला नवमी से जुड़ी यह रोचक पौराणिक कहानी

आंवला नवमी पर माता लक्ष्मी और आंवला वृक्ष की पौराणिक कथा

अगला लेख