biodatamaker

हर जुकाम Delta Variant नहीं है, घबराएं नहीं रोग को पहचानें

Updated: बुधवार, 12 जनवरी 2022 (14:37 IST)
कोरोना वायरस के लक्षणों में बहुत तेजी से बहुत अधिक बदलाव देखे गए है। हालांकि अब आम सर्दी –जुकाम होने पर भी लोग घबरा जाते हैं। कोरोना वायरस और डेल्टा प्लस वेरिएंट के लक्षण बहुत हद  तक एक जैसे हैं लेकिन यह लक्षण बदलते मौसम की वजह से भी हो सकते हैं इसलिए ऐसे समय में रोग को पहचानने की जरूरत है। सभी के मन में यह सवाल उठता है कि क्या ऐसे में जुकाम हो गया  मतलब कही कोरोना या डेल्टा वेरिएंट तो नहीं? कैसे आम जुकाम की पहचान करें इसे लेकर वेबदुनिया ने डॉ सुस्मित कोस्टा से बातचीत की आइए जानते हैं क्‍या कहा –

डॉ सुस्‍मित कोस्‍टा ने बताया कि, ‘सामान्‍य जुकाम भी हो सकता है। लेकिन देखा जाए तो लक्षण जरूर एक जैसे है। सामान्‍य बुखार भी आ सकता है। ऐसा जरूरी नहीं है कि बुखार हमेशा वेरिएंट के कारण ही आ रहा हो। कोरोना से पहले भी जब हमें कभी बुखार आता था तब हम टेस्ट कराते थे ताकि मलेरिया या डेंगू नहीं हो। वैसे ही चेक कराना जरूरी है कि हमे सीजनल फीवर है या डेल्‍टा प्लस की वजह से फीवर तो नहीं आ रहा है। कई बार डॉक्टर आपको जांच कराने के लिए कहते है, इसके बाद में इलाज शुरू किया जाता  है। इसलिए ऐसा जरूरी नहीं है कि हर बार जुकाम होना डेल्टा वेरिएंट के लक्षण है।’   

‘देखा जाए तो अभी मौसम भी बदल रहा है, एक यह भी बड़ा कारण हो सकता है। इसलिए कोल्‍ड भी हो सकता है। इसकी जो साइकिल रहती है वह भी 7 दिन की ही होती है।’

तो अब आप जान गए होंगे कि जुकाम सामान्‍य भी हो सकता है, लेकिन पहचान के लिए टेस्ट कराना जरूरी है।

लेखक के बारे में
सुरभि भटेवरा
जूनियर सब-एडिटर.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

यूपी का राजनीतिक भविष्यफल!

Teacher day 2026: 5 सितंबर शिक्षक दिवस पर इस बार क्या है खास

श्रीकृष्‍ण जन्माष्टमी विशेष: जब जीवन हारने लगे, तब श्री कृष्ण का जीवन पढ़िए

'मक्का गठबंधन' की इस्तांबुल में हुई पहली बैठक, पाकिस्तान को बड़ी जिम्मेदारी

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

अगला लेख