sawan somwar

Diwali Gift Ideas: इस दिवाली सोनपापड़ी नहीं, ये गिफ्ट दें

Updated: शनिवार, 11 नवंबर 2023 (13:01 IST)
diwali gift ideas 2023
दिवाली का त्यौहार आते ही भारत के हर राज्य में चहल पहल शुरू हो जाती है। हिंदू धर्म में दिवाली बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करना बहुत शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। भारतीय घरों में दिवाली की तैयारी 1 महीने पहले से ही शुरू हो जाती है।

इस पर्व पर अपने प्रियजनों को खास उपहार भी दिए जाते हैं। लेकिन दिवाली की गिफ्ट में सबसे आम सोनपापड़ी होती है जिसे खाकर आप भी बोर हो चुके होंगे। इस दिवाली आप सोनपापड़ी के अलावा भी अपने प्रियजनों को यह खास गिफ्ट दे सकते हैं। चलिए जानते हैं इन diwali gift ideas के बारे में...
 
1. हैंपर बॉक्स : आप इस दिवाली अपने फ्रेंड्स या परिवार के सदस्यों को सुंदर सा दिवाली हैंपर गिफ्ट कर सकते हैं। ऑनलाइन वेबसाइट पर आपको कई तरह के हैंपर बॉक्स मिल जाएंगे। आप अपने बजट के अनुसार किसी भी प्रकार का हैंपर बॉक्स खरीद सकते हैं। साथ ही आप घर बैठे भी हैंपर बॉक्स बना सकते हैं। इसमें आप मिक्स्ड ड्राई फ्रूट का पैकेट, चॉकलेट का पैकेट, चांदी का सिक्का या अन्य वस्तु और कुछ स्नैक्स रख सकते हैं।
 
2. मेटल दिया लैंप : आप इस दिवाली सुंदर सा चांदी, तांबा या अन्य मेटल का दिया दे सकते हैं। आप अपने शहर के बर्तन बाज़ार या थोक बाज़ार से इस तरह की गिफ्ट सस्ते भाव में खरीद सकते हैं। साथ ही ऑनलाइन भी आपको कई तरह के डिजाइन में सस्ती प्राइस में इस तरह के दिये मिल जाएंगे। यह गिफ्ट करने में बहुत क्लासिक, शुभ और अच्छा लगता है।
3. कैंडल : आज के समय में अधिकतर लोग कैंडल गिफ्ट करना पसंद करते हैं। आप भी दिवाली स्पेशल कैंडल गिफ्ट कर सकते हैं। ऑफलाइन से ज्यादा ऑनलाइन कैंडल खरीदना ज्यादा बेहतर होगा। आप अच्छी फ्रेग्नेंस वाली कैंडल अपने प्रियजनों को गिफ्ट कर सकते हैं। साथ ही आप सुंदर कैंडल लैंप भी गिफ्ट कर सकते हैं जो घर की डेकोरेशन में बहुत अच्छा लगेगा।
 
4. बास्केट या बाउल : इस दिवाली आप सुंदर बास्केट या बाउल भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऑनलाइन वेबसाइट या किसी गिफ्ट शॉप पर आपको ये आसानी से मिल जाएंगे। आप अपने बजट के अनुसार यह गिफ्ट खरीद सकते हैं। आप प्लास्टिक या मेटल किसी भी प्रकार की बास्केट या बाउल खरीद सकते हैं। यह आइटम डेकोरेशन के लिए अच्छा लगता है।
 
5. ड्राई फ्रूट्स या चॉकलेट : इस दिवाली 2023 आप सोनपापड़ी की जगह चॉकलेट से अपने प्रियजनों का मुंह मीठा कर सकते हैं। साथ ही आप ड्राई फ्रूट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स के लिए आप सुंदर और सस्ती ट्राई खरीद सकते हैं जिससे आपकी गिफ्ट काफी प्रीमियम लगेगी। ऑनलाइन आपको कई तरह के चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स बॉक्स खरीद सकते हैं। 
ALSO READ: Laxmi Puja: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का ये है सबसे शुभ मुहूर्त

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

शुक्र का हस्त नक्षत्र में गोचर: जानिए मेष से मीन तक 12 राशियों पर क्या होगा असर

कांवड़ यात्रा 2026: किस पेड़ के नीचे से गुजरने पर कांवड़ मानी जाती है खंडित? जानिए धार्मिक मान्यता

हरतालिका तीज 2026: सिंधारा दोज से होती है व्रत की शुरुआत, जानिए इसका धार्मिक महत्व

श्रावण मास विशेष: शिवलिंग पर कितने प्रकार के अभिषेक किए जाते हैं? जानिए हर अभिषेक का महत्व

अगला लेख