ramcharitmanas
✕

आखिर किसी व्यक्ति को 'पैनिक अटैक' क्यों आता है? जानिए वजह

Updated: शुक्रवार, 2 नवंबर 2018 (14:31 IST)
जब किसी व्यक्ति को शरीर में कंपकंपी होने लगे, सांस फूलने लगे, एक अनजाना डर, बेचैनी, तेज-तेज और छोटी सांस आने लगे, लगभग हार्ट अटैक आने जैसा महसूस हो, तब इसे ही पैनिक अटैक कहते है। इस तरह के संकेत डायबीटीज, ब्लड प्रेशर, दिल के मरीज और अस्थमा के मरीजों में ज्यादा देखने को मिलते है। ऐसी किसी भी परिस्थिति के लिए इन बीमारियों के मरीजों को हमेशा ही तैयार रहना चाहिए।
 
पैनिक अटैक आने की क्या वजह है?
 
- वैसे तो पैनिक अटैक आने की कोई खास वजह नहीं होती लेकिन कई बार यह एंग्जाइटी से जुड़ा हो सकता है।
 
- कई मामलों में पैनिक डिस्ऑर्डर की वजह चिंता, निराशा, उदासीनता भी होती है।
 
- पैनिक अटैक एक तरह का 'एंग्जाइटी डिस्ऑर्डर' है।
 
- कई बार किसी तरह के डर व फोबिया की वजह से भी यह अटैक आ सकता है।
 
- कई बार शुगर लेवल कम होने की वजह से और किसी दवा के रिएक्शन से भी आ सकता है।
 
- हॉर्मोन डिस्ऑर्डर, अस्थमा, धूल मिट्टी से या किसी चीज से एलर्जी और सांस लेने में किसी तरह की परेशानी भी पैनिक अटैक का कारण बनती है।
 
- पैनिक अटैक की जांच जरूर कराएं क्योंकि इसके और हार्ट डिजीज के लक्षण एक जैसे होते हैं। दोनों की जांच ईसीजी से की जाती है इसलिए ऐसी किसी भी स्थिति में जांच जरूरी है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

31 अक्टूबर पुण्यतिथि: इंदिरा गांधी की मृत्यु कब, कहां, क्यों और कैसे हुई थी?

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

अगला लेख