dharma sangrah
✕

हैजा क्या है ? यह कब और क्यों होता है ? जानिए इसके लक्षण, कारण और सावधानियां

Updated: मंगलवार, 28 जून 2022 (13:07 IST)
हैजा क्या है ?
यह एक जानलेवा बीमारी है। यह vibrio cholarae नामक जीवाणु के माध्यम से फैलता है। यह अस्वच्छता और दूषित खान-पान के कारण होता है।
 
हैजा कब और क्यों फैलता है ? कारण भी जानिए।
विशेषकर यह बारिश में ही फैलता है। इस मौसम में पानी दूषित हो जाता है साथ ही गंदगी भी बढ़ जाती है। दूषित खानपान के साथ-साथ मक्खियों के द्वारा भी यह फैलता है। मक्खियां गंदगी पर बैठकर इधर-उधर बैठती है जो इसके फैलने का मुख्य कारक है। बाढ़, युद्ध, अकाल इत्यादि स्थितियों में यह फैलता है।
 
क्या है हैजा के लक्षण ?
हैजा के लक्षण निम्नलिखित होते हैं -
1 उल्टियां होना
2 पतले दस्त होना
3 शरीर में कमजोरी होना
4 शरीर में ऐंठन होना
5 बार-बार प्यास लगना
6 पल्स रेट तेज होना
 
हैजा से बचने के लिए क्या-क्या सावधानियां रखनी चाहिए ?
मुख्यतः यह बारिश में ही फैलता है तो इस मौसम में इन बातों का ध्यान रखें -
1 बार-बार हाथ साबुन से धोएं या सेनिटाइजर का उपयोग करें।
2 फल और सब्जियों को अच्छी तरह से साफ करके ही सेवन करें।
3 पका हुआ और गर्म भोजन ही करें।
4 बारिश के मौसम में बाहर का न खाएं।
5 पानी को उबालकर पीएं।
6 जहां गन्दगी हो या दूषित पानी की संभावनाएं हो, वहां का पानी न पीएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?

अगला लेख