sundarkand

किस उम्र में शुरू हुआ आपका पीरियड, जानें खतरा

Updated: मंगलवार, 27 मार्च 2018 (15:19 IST)
क्या आपको याद है आपका पहला पीरियड कब आया था? क्या आपको याद है पहली बार एक लड़की से महिला बनने का वो पड़ाव! इस विचार से ही कोई तो उत्साहित हुआ होगा और कोई इस दौरान होने वाले पीड़ा और शारीरिक बदलाव से असहज भी हुआ होगा। फिर महीनों लगातार इसी प्रक्रिया को देखते हुए इसकी आदत हो गई होगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस उम्र में पहली बार आपके पीरियड आने शुरू होते हैं उसका आपकी आगे की जिंदगी और सेहत से गहरा संबध होता है। मेडिकल की भाषा में फर्स्ट टाइम पीरियड आने को मेनार्चे कहा जाता है।   
 
आपका पहला पीरियड (मेनार्चे) कब आएगा यह बहुत हद तक आनुवंशिक कारणों पर निर्भर करता है, जैसे आपकी मां या बहन का मेनार्चे कब आया था। कई बार पर्यावरणीय कारण और आपका शारीरिक वज़न भी मेनार्चे के आने में अहम भूमिका निभाता है। आपके शरीर का सही वजन और शरीर में सही मात्रा में वसा होना हार्मोन पैदा करने के लिए महत्वपूर्ण हैं, जिसकी वजह से आपका पहला पीरियड आता है। यही वजह है कि मेनार्चे से पहले आमतौर पर लड़कियों का वजन थोड़ा बढ़ जाता है। समाज में मोटापा बढ़ने से भी लड़कियों में पीरियड जल्दी आने लगा है।
 
जिन लड़कियों के पीरियड जल्दी यानी 12 वर्ष की आयु से पहले आ जाते हैं उन्हें स्तन कैंसर, मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज का खतरा अधिक होता है और प्रेग्नेंसी के दौरान अन्य महिलाओं से अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
 
यदि किसी लड़की का मेनार्चे 10 वर्ष की आयु से पहले या 17 वर्ष की आयु के बाद आता है तो उनमें दिल की बीमारी, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा अन्य लड़कियों से ज़्यादा होता है।
 
ऐसा भी देखा गया है जिन लड़कियों के पीरियड 12 वर्ष की आयु के बाद शुरू होते हैं वे लंबा जीवन जीती हैं।
 
जिन लड़कियों में 12 वर्ष की आयु से पहले मेनार्चे शुरू हो जाता है, तो उन्हें 40 से 44 साल की उम्र के बीच मेनोपॉज भी आ सकता है। देरी से मेनार्चे आने से मेनोपॉज भी देरी से आ सकता है।
लेखक के बारे में
नम्रता जायसवाल

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस: जानिए इतिहास और इसका महत्व

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर निबंध: जानें भारत की आजादी का इतिहास और महत्व

तुर्की, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने किया त्रिपक्षीय सैन्य समझौता

अगला लेख