Daily Horoscope
✕

दीपावली लाए खुशियाँ ही खुशियाँ

जब हो परिवार का साथ

Updated: गुरुवार, 10 जुलाई 2014 (08:08 IST)
ND
त्योहार का नाम उत्साह व उमंग के साथ मेल-मिलाप का भी होता है। जब पूरा परिवार एक साथ हो, तभी त्योहार का असली मजा आता है। दीपावली का त्योहार भी ऐसा ही है, जब एक साथ मिल-बैठकर बातें करने का बहाना मिल जाता है।

आम दिनों में तो आदमी अकेलेपन का आदी हो जाता है किंतु जब त्योहार आते हैं तब अकेलापन उसे खलने लगता है और इसी अकेलेपन को दूर करने के लिए वह सब कुछ भूलकर अपने परिवार के पास चला जाता है।

एकल परिवार प्रणाली ने लोगों में भले ही दूरियाँ बना दी हैं, पर ये दूरियाँ तब मिट जाती हैं जब दीपावली पर परिवार के सभी सदस्य एक ही छत के नीचे एकत्रित होते हैं। तब इस त्योहार का मजा और भी बढ़ जाता है।

दादा-दादी की आँखें कब से अपने पोते-पोती को निहारने के लिए बैचेन हैं। दीपावली का यह त्योहार लक्ष्मी के आगमन के साथ ही हर चेहरे पर मुस्कुराहट लाता है। सभी का इंतजार खत्म होता है और मिल-जुलकर पूरा परिवार इस त्योहार के रंग में रंग जाता है।

हर घर दीये की रोशनी से रोशन होता है और सभी की ‍जिंदगी में उजियारा छा जाता है। अमीर हो या गरीब- हर कोई इस त्योहार का पूरा-पूरा आनंद उठाता है।

सुख-समृद्धि की कामना के साथ लक्ष्मी पूजा की जाती है। इसमें घर की लक्ष्मी (महिलाएँ) पूजा में भाग लेती है। उसके बाद मेल-मिलाप का दौर शुरू होता है।

संस्कारों का निर्वहन करते हुए बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर रिश्तों की डोर को मजबूती प्रदान की जाती है। संस्कारों के निर्वहन का यह त्योहार रिश्तों को सुदृढ़ व प्रगाढ़ बनाता है। आशा है यह दीपावली आपके परिवार में भी खुशियों की उमंगें लेकर आए।

लेखक के बारे में
गायत्री शर्मा
Show comments

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

सभी देखें

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ