Hanuman Chalisa
✕

क्यों मनाई जाती है धनतेरस

Written By WD
Updated: गुरुवार, 24 अक्टूबर 2013 (15:18 IST)
धनतेरस, धनवंतरी त्रयोदशी या धन त्रयोदशी दीपावली से पूर्व मनाया जाना महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन आरोग्य के देवता धनवंतरी, मृत्यु के अधिपति यम, वास्तविक धन संपदा की अधिष्ठात्री देवी लक्ष्मी तथा वैभव के स्वामी कुबेर की पूजा की जाती है ।

इस त्योहार को मनाए जाने के पीछे मान्यता है कि लक्ष्मी के आह्वान के पहले आरोग्य की प्राप्ति और यम को प्रसन्न करने के लि ए कर्मों का शुद्धिकरण अत्यंत आवश्यक है।


FILE


* कुबेर भी आसुरी प्रवृत्तियों का हरण करने वाले देव हैं।

* धनवंतरी और मां लक्ष्मी का अवतरण समुद्र मंथन से हुआ था। दोनों ही कलश लेकर अवतरित हुए थे।



* श्री सूक्त में लक्ष्मी के स्वरूपों का विवरण कुछ इस प्रकार मिलता है।

‘धनमग्नि, धनम वायु, धनम सूर्यो धनम वसु:’

अर्थ ात ् प्रकृति ही लक्ष्मी है और प्रकृति की रक्षा करके मनुष्य स्वयं के लिए ही नहीं, अपितु नि:स्वार्थ होकर पूरे समाज के ल िए लक्ष्मी का सृजन कर सकता है।



* श्री सूक्त में आगे यह भी लिखा गया है- ‘न क्रोधो न मात्सर्यम न लोभो ना अशुभा मति:’

तात्पर्य यह कि जहां क्रोध और किसी के प्रति द्वेष की भावना होगी, वहां मन की शुभता में कमी आएगी, जिससे वास्तविक लक्ष्मी की प्राप्ति में बाधा उत्पन्न होगी। यानी किसी भी प्रकार की मानसिक विकृतियां लक्ष्मी की प्राप्ति में बाधक हैं।



* आचार्य धनवंतरी के बताए गए मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी उपाय अपनाना ही धनतेरस का प्रयोजन है।

* श्री सूक्त में वर्णन है कि, लक्ष्मी जी भय और शोक से मुक्ति दिलाती हैं तथा धन-धान्य और अन्य सुविधाओं से युक्त करके मनुष्य को निरोगी काया और लंबी आयु देती हैं।



वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Dev Uthani Ekadashi 2026: देव उठनी एकादशी पर 5 या 11 कितने दीये जलाना होता है सबसे शुभ? जानें तुलसी के पास दीपक रखने का सही नियम

Khatu Shyam Birthday 2026: कैसे स्थापित हुआ खाटू श्याम जी का चमत्कारी धाम? जन्मदिन पर जानें यह अनसुनी कहानी

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 20 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Dev uthani ekadashi 2026 date: देव उठनी एकादशी की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और श्रीहरि को जगाने का शुभ मंत्र, 11 दीपक

Tulsi Vivah 2026 Date: देवउठनी एकादशी, द्वादशी या कार्तिक पूर्णिमा- कब करें तुलसी विवाह? दूर करें हर कन्फ्यूजन

सभी देखें

Dev uthani ekadasshi 2026: देवउठनी एकादशी व्रत का पारण समय क्या है?

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर कर लें ये 5 अचूक उपाय, पितृदोष से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति

Dev Uthani Ekadashi Tulsi Vivah Katha: देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की संपूर्ण व्रत कथा, बिना इसके अधूरी है पूजा

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी का व्रत रखने के ये 10 अद्भुत फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप!

Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: 4 शुभ योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, ये 5 उपाय करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य