dharma sangrah
✕

भाई दूज, यम द्वितीया आज : जानें इस दिन क्या करें, क्या न करें

Updated: सोमवार, 16 नवंबर 2020 (14:08 IST)
पौराणिक कथा अनुसार सूर्य पुत्री यमी अर्थात् यमुना ने अपने भाई यम को कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को अपने घर निमन्त्रित कर अपने हाथों से बना स्वादिष्ट भोजन कराया। जिससे यमराज बहुत प्रसन्न हुए और उन्होंने अपनी बहन यमुना से एक वरदान मांगने को कहा।
 
तब यमुना ने अपने भाई यम से यही वरदान मांगा कि आज के दिन जो बहन अपने भाई को निमन्त्रण कर अपने घर बुलाएं, उन्हें भोजन कराएं और उनके माथे पर तिलक करें तो उन्हें आपका अर्थात् यम का भय ना हो। ऐसा कहने पर यमराज ने अपनी बहन को तथास्तु कहकर यह वरदान प्रदान किया। अत: आज के दिन जो भाई अपनी बहन के यहां भोजन करता है उन भाई-बहनों को यम का भय नहीं होता।
 
क्या करें-
 
भाईदूज के दिन बहनें अपने भाई को निमन्त्रित कर उन्हें अपने हाथों से बना स्वादिष्ट भोजन कराएं और तिलक करें। भोजन के उपरान्त अपने भाई को ताम्बूल (पान) भेंट करें। मान्यता है कि ताम्बूल भेंट करने से बहनों का सौभाग्य अखण्ड रहता है।
 
क्या ना करें-
 
शास्त्रानुसार आज के दिन जो भाई अपने घर पर ही भोजन करता है उसे दोष लगता है। यदि बहन के घर जाना सम्भव ना हो सके तो किसी नदी के तट या गाय को अपनी बहिन मानकर उसके समीप भोजन करना श्रेयस्कर रहता है।
 
यमुना स्नान-
 
ऐसी मान्यता है कि यम द्वितीया के दिन जो भाई-बहन यमुना स्नान करते हैं उन्हें यमराज का भय नहीं होता एवं उन्हें यमलोक नहीं जाना पड़ता।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 नवंबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

अक्षय नवमी पर क्यों होती है माँ जगद्धात्री की पूजा? जानिए वह पौराणिक कथा जब देवी ने तोड़ा था देवताओं का घमंड

गोपाष्टमी पर कर लें ये 3 अचूक उपाय, साल भर घर में बनी रहेगी सुख-समृद्धि; जानें इस पर्व से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

घर पर तुलसी विवाह करने जा रहे हैं, तो भूलकर भी न करें ये गलती! जानिए स्टेप-बाय-स्टेप पूजा विधि और पूरी सामग्री लिस्ट

शनि के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्यदेव, इन 4 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

सभी देखें

तुलसी विवाह 2026: 20 या 21 नवंबर, जानिए किस दिन होगा तुलसी-शालिग्राम विवाह और क्या है शुभ मुहूर्त?

मंगल-राहु का महाटकराव: सिंह और कुंभ में बना अंगारक योग योग, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

16 November Birthday: आपको 16 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 16 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख