Hanuman Chalisa

दिवाली पर सुख-समृद्धि के लिए घर लाएं पवन घंटी

प्रीति सोनी 
दिवाली पर हर साल आप घर की साज-सज्जा अलग तरीकों से करते हैं, ताकि‍ घर भी खूबसूरत लगे और आपको ताजगी व सकारात्मकता का एहसास भी हो। सकारात्मता की खनक तो पवन घंटी की भी कुछ कम नहीं है जिसे आम भाषा में विंड चाइम्स कहा जाता है। इस बार अपने घर की खि‍ड़कियों और बरामदों को पवन घंटियों से सजाएं, ताकि मधुर आवाज से शांति और सुकून महसूस हो। लेकिन जब भी अपने घर के लिए पवन घंटी चुनें, तो इन 10 बातों का रखें ध्यान- 


 
 
कई तरह की भारी, हल्की, बड़ी, छोटी और रंगीन पवन घंटियां बाजार में उपलब्ध है। लेकिन आप जब पवन घंटी चुनें तब खोखली व पतली नली वाली को ही चुनें। यह हवा में आसानी से लहराकर मधुर आवाज करती है। साथ ही अगर 6 या 7 रॉड वाली पवन घंटी लगाएंगे तो घर में संपन्नता आती है।

2   धातु के बनी पवन घंटी या विंड चाइम हमेशा पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं, क्योंकि इन दिशाओं में यह भाग्योदय कराती हैं। इसका कारण यह है कि यह यह दिशाएं धातुओं की होती है। वैसे,पवन घंटी हमेशा सकारात्मकता ही पैदा करती हैं, आप चाहें तो इसे साज-सज्जा के रूप में लगाएं या अन्य कारणों से।
 
3   आप चाहें तो लकड़ी की बनी पवनघंटी भी ले सकते हैं। लकड़ी या खास तौर से बांस की बनी पवन घंटियां प्राकृतिक दिखने के साथ ही घर-गृहस्थी के मामले में शुभ मानी जाती है। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना हमेशा शुभ होता है। कांच की बन पवन घंटियां भी घर की शोभा बढ़ा सकती है, लेकिन यह अगर भारी हुई तो मधुर आवाज पैदा नहीं करेंगी।

4  लकड़ी या बांस की बनी पवन घंटी में भी रॉड की संख्या बहुत मायने रखती है। इसमें रॉड की संख्या तीन या चार हो तो पवनघंटी बेहद शुभ फल प्रदान करती है। इससे घर में सकारात्मक उर्जा बनी रहती है, और हर कार्य निर्बाध रूप से पूर्ण होता है।
 
5  इसके अलावा घर में पांच नलियों या पांच घंटियों वाली पवन घंटी लगाने से हर तरह से शुभ माना जाता है। इससे नकारात्मकता समाप्त होती है, और शुभता की प्राप्ति होती है। इसके अलावा अलग-अलग उद्देश्यों के लिए 9, 7, 4, 11 आदि घंटियों को भी लगाया जाता है। 

6   अगर आप अपना सोया हुआ भाग्य जगाना चाहते हैं तो 6 या 8 रॉड वाली पवन घंटी लाकर घर में लगाएं। यह आपके भाग्योदय की बाधाओं को दूर करेगी और आपकी सोई हुई किस्मत को जगा देगी। फेंशगुई और वास्तु में इनका काफी महत्व है। 

 
7   इसी प्रकार अगर आप दो या 9 घंटि‍यों वाली पवन घंटी लगाना पसंद करते हैं, तो सेरेमिक की बनी पवन घंटी लेकर आएं। यह आपको मान-प्रतिष्ठा और यश प्रदान करती है। इसे घर में दक्ष‍िण-पश्चित दिशा में लगाना शुभ होता है।

8  आपसी रिश्तों की परेशानियों को हल करने के लिए भी पवन घंटी आपके लिए सहायक होगी। साथ ही अपने नन्हें शैतानों को सकारात्मक बनाना चाहते हैं, तो उनके कमरे में भी पवन घंटी जरूर लगाएं। इसकी मधुर आवाज माहौल को खुशनुमा बनाए रखेगी।

 
9   अगर अपना सामाजिक दायरा बढ़ाना चाहते हैं, तो सिल्वर रंग की पवन घंटी को घर की पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं। इसमें अगर 7 रॉड लगे हों, तो यह काफी लाभ प्रदान करेगी। साथ ही नाम और पैसे की चाहत हो, तो घर के उत्तर-पश्चिम में पीले रंग की पवन घंटी लगाएं। इसमें 6 रॉड होना सही रहेगा।

10  आप चाहें तो अलग-अलग रंगों वाली रंगबिरंगी पवनघंटी लगा सकते हैं। यह माहौल को खुशनुमा बनाए रखेगी और सकारात्मकता के साथ-साथ उत्साह का संचार करेगी। तो क्यों न नहीं आजमाएं, घर में इस सुमधुर आवाज की चहल कदमी को...।

Show comments

सभी देखें

गुप्त नवरात्रि में ये मंत्र जप लिया तो तुरंत ही दूर होंगे संकट और माता का मिलेगा आशीर्वाद

गुंडिचा मंदिर क्यों है जगन्नाथ रथयात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव? जानिए 5 खास बातें

भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन हैं? जानिए रथयात्रा से जुड़ी यह रोचक परंपरा

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

सभी देखें

वैवस्वत पूजा क्यों करते हैं क्या है इसका महत्व और कथा

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की आठवीं देवी मां बगलामुखी, जानिए पूजा विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 जुलाई, 2026)

21 July Birthday: आपको 21 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय