biodatamaker
✕

रूपचौदस : इस दिन जलाएं एक दीप पितरों का

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 (16:27 IST)
दीपावली से एक दिन पूर्व रूप चौदस का पर्व मनाया जाता है। इसे छोटी दीपावली भी कहते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार इसी दिन भगवान कृष्ण ने भौमासुर राक्षस का वध करके उसकी कैद से 16100 कन्याओं को मुक्ति प्रदान की थी। भौमासुर की नारकीय यातनाओं से मुक्ति होने के कारण इसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है।
 
आज के दिन क्या करें-
 
रूप चतुर्दशी के दिन सूर्योदय से पूर्व तेल व उबटन लगा कर स्नान करें। ऐसी मान्यता है कि रूप चतुर्दशी के दिन तेल में लक्ष्मी एवं जल में गंगा का वास होता है। जो भी रूप चतुर्दशी के दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करता है वह यमलोक नहीं जाता।
 
अपामार्ग का प्रोक्षण करें-
 
सूर्योदय से पूर्व स्नान के उपरान्त अपामार्ग या लौकी के टुकड़े को अपने सिर के ऊपर से सात बार घुमाकर दक्षिण दिशा की ओर फेंक दें। मान्यता है कि ऐसा करने से नारकीय यातनाओं से मुक्ति प्राप्त होती है।
 
यम तर्पण-
 
अपामार्ग के प्रोक्षण के पश्चात् यमराज के निमित्त यमतर्पण करें।
 
दीपदान-
 
सायं काल यमराज के निमित्त चौमुखा दीप प्रज्जवलित कर दीपदान करें।
 
मशाल दर्शन-
 
दीपदान के पश्चात् खुले आसमान के नीचे मशाल या तेल का दीपक लेकर अपने पूर्वजों के निमित्त दीपदान कर प्रार्थना करें कि हमारे पूर्वज हमारे द्वारा किए गए इस दीपदान से प्रसन्न होकर इस दीप के प्रकाश से अपने-अपने लोकों में पहुंच जाएं।
 
दीपमाला प्रज्जवलन-
 
पूर्वजों के निमित्त दीपदान के पश्चात् अपने घर के सामने दीपमाला का प्रज्जवलन करें।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 13 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

विजयादशमी 2026: दशहरा की 10 खास बातें, जानें पर्व का महत्व और परंपराएं

अगला लेख