Hanuman Chalisa
✕

दीपावली 2019 : धन प्राप्ति के 5 अचूक उपाय

Updated: शनिवार, 26 अक्टूबर 2019 (13:51 IST)
लक्ष्मी प्राप्ति हेतु दीपावली पर कई लोग साधारण, ज्योतिषीय तो कई लोग तां‍त्रिक उपाय करते हैं। यहां प्रस्तुत है साधारण उपाय।
 
 
1.पीली कौड़ियां : दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन में पीली कौड़ियां रखें। ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और उनका आशीर्वाद सैदव आप पर बना रहेगा। पूजा के बाद इन कौड़ियों को अपनी तिजोरी में रख लें।
 
2.झाडू की पूजा : धन तेरस पर झाड़ू जरूर खरीदें और इसी से घर की सफाई करें। इस झाड़ू को किसी भी आने वाले अतिथि की नजर से छुपा कर रखें और बाद में उस झाड़ू की पूजा करके उसे किसी मंदिर में दान करके नई झाड़ू खरीद लाएं।  
3.पीपल को दीपदान : दिवाली की रात को पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं। दीपक जलाकर घर लौटते वक्त पीछे मुड़कर ना देखें और ना ही रास्ते में किसी से वार्तालाप के लिए रुकें। सीधे घर आ जाएं।
 
4.कमल का फूल : दीपावली की रात को किसी महालक्ष्मी मंदिर में जाकर पांच कमल के फूल अर्पित करें और पांच दीपक जलाएं जिससे माता लक्ष्‍मी प्रसन्न होकर आपके घर को धन समृद्धि से भर देगी।
 
5.लघु नारियल : लाल कपड़े में उन लघु नारियलों को लपेटकर तिजोरी में रख दें और दीपावली के दूसरे दिन किसी नदी या तालाब में विसर्जित करने से लक्ष्मी लंबे समय तक आपके घर में निवास करती है। विसर्जित करने के बाद दूसरा लघु नारियल तिजोरी में रख सकते हैं। एकाक्षी नारियल को घर में रखने से धन लाभ होता है, साथ ही कई प्रकार की समस्याएं स्वत: ही दूर हो जाती हैं।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 27 नवंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

कब मनाई जाएगी संकष्‍टी चतुर्थी? क्‍यों किया जाता है यह व्रत? जानिए इसका महत्‍व और चंद्रोदय समय

कब है गीता जयंती 2026?

Lal Kitab Kumbh Rashifal 2027: 2रे शनि और 12वें राहु से कैसे बचें कुंभ राशि वाले? 26 जून के बाद गुरु बदलेंगे तकदीर! पढ़ें अचूक उपाय

Lal Kitab Meen Rashifal 2027: 11वें राहु दिलाएंगे छप्परफाड़ धन लाभ, पर लग्न शनि से कैसे बचें मीन राशि वाले? पढ़ें लाल किताब के अचूक उपाय

सभी देखें

26 November Birthday: आपको 26 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 26 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख