Hanuman Chalisa

दिवाली 2019 : इन 10 तरीकों से सजाएं अपना घर

अनिरुद्ध जोशी
गुरुवार, 24 अक्टूबर 2019 (17:08 IST)
दिवाली पर घर की साज सज्जा करने से जहां बच्चों को अच्छा लगता है, वहीं माता लक्ष्मी भी प्रसन्न हो जाती है। आओ इस संबंध में जानते हैं 10 टिप्स।
 
 
1.वंदनवार : दरवाजों पर लगाए जाने वाले वंदनवार या तोरण आपके घर की सुंदरता को बढ़ाते हैं। बाजार में कांच, कौड़ी, नारियल, ऊन, मोती से सजे बड़े ही खूबसूरत तोरण या वंदनवार मिलते हैं, जिन्हें सजाकर आप घर के प्रवेश द्वार को सुंदर और आकर्षक बना सकते हैं।
 
2.पर्दे, कुशन कवर : घर के जितने भी पर्दे या कुशन कवर हैं उन्हें ट्रेडीशनल लुक देकर सुदंर बना सकते हैं। जैसे चौड़ी बॉर्डर वाली साड़ी से बने पर्दे ना भी बनाएं तो साड़ी की बॉर्डर को पर्दे के किनारों पर स्टिच करवाकर पर्दे को नया लुक दे सकते हैं।
 
मिरर वर्क, थ्रेड वर्क व कच्छी कशीदे से सजे कुशन कवर त्योहारों के लिए बेस्ट हैं। पर्दे, कुशन कवर, टेबल क्लॉथ आदि में ग्लॉसी की बजाय कंट्रास्ट रंगों पर अधिक ध्यान दें। कलरफूल पैचवर्क वाले कुशन कवर और पर्दों के साथ मिरर वाले हेंगिंग्स इस दीपावली पर आपके कमरे की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।

 
3.लाइट डेकोरेशन एवं कलर कॉम्बिनेशन : रोशनी के इस त्योहार पर लाइटिंग का कलर के साथ अरेंजमेंट करने से फेस्टिवल में घर को आकर्षक बना सकते हैं। इसके लिए आप दिवाली लैंप, स्काई कैंडल, वॉटर कैंडल, जेल कैंडल, फाइबर कैंडल या फ्लोटिंग कैंडल्स का उपयोग कर सकते हैं। घर की दीवारों के रंगों के लाइट शेड छोटे कमरे को बड़ा व डार्क शेड बड़े कमरे को छोटा करने की क्षमता रखते हैं। इसीलिए रंगों के साथ लाइट का अच्छा कॉम्बिनेशन करें।
 
4.घंटियां : खुबसूरत और विभिन्न आकार एवं डिजाइन की मिट्टी या मैटल की घंटियों को खास जगहों पर हेंग करके कमरे को सुंदर बना सकते हैं। इन घंटियों को लगाकर आप अपने घर के माहौल को खूबसूरत और खुशनुमा बना सकते हैं।
 
5.मिट्टी के पॉट : अलग-अलग आकार व आकृति के मिट्टी तथा टेराकोटा के पॉट आपके कमरे की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे। आप इन्हें किसी टेबल पर सजा कर रख सकते हैं या घर के किसी कोने को इससे खूबसूरत बना सकते हैं। इसके अलावा हैंडीक्राफ्ट आइटम, मूर्तियां आदि से भी सजावट की जा सकती है।
6.इन्डोर प्लांट्‌स : इन्डोर प्लांट्‌स से घर को डेकोरेट करके आप घर को और भी बेहतर ढंग से सुंदर बना सकते हैं। इन्डोर प्लांट लगे गमलों को अलग-अलग रंगों में रंगकर उसे गेस्ट रूम में रखें।
 
7.रंगोली या मांडना : रंगोली में सूखे रंग रहते हैं और मांडना में गीले। आप जैसा चाहें वैसे रंगों का उपयोग करके घर को दिवाली लुक देकर बहुत ही सुंदर बना सकते हैं। आजकल तो बाजार में मिलने वाली रेडिमेड रंगोली चिपकाकर भी आप फर्श को खूबसूरत बना सकते हैं।
 
8.फ्लॉवर पॉट : बाजार में आपको ड्राय फ्लॉवर, वेलवेट आदि से बने खूबसूरत नकली फ्लॉवर मिले जाएंगे। फूलों से सजे फ्लॉवर पॉट व फ्लॉवर बॉस्केट सेंटर टेबल की खूबसूरती को चार गुना बढ़ा देते हैं। फ्लॉवर पॉट को घर के किसी कोने या डाइनिंग टेबल पर भी सजा सकते हैं।
 
9.दीये से सजाएं घर : इस दीपावली पर कलरफुल और आकर्षक लुक वाले दीयों को खरीदकर आप सेंटर टेबल पर या कमरे के किसी कोने में बखूबी सजा सकते हैं। आप दीयों पर पेंटिंग कर उसे खूबसूरत बना सकते हैं। मिट्टी के दीयों पर कई खूबसूरत आकृतियां भी बनाई जा सकती हैं।
 
10.ताजें फूलों की माला : दिवाली पर ताजे गेंदे के फूलों की माला बनाकर उन्हें दरवाजे, खिड़की और गैलरी में लगाएं। प्रत्येक तीन से पांच फूलों के बीच आम का एक पत्ता लगाएं और उन्हें खूबसूरती से घर के अंदर की दीवारों पर चारों ओर लगा सकते हैं। यह बहुत ही पारंपरिक लुक होगा जो लोगों को अच्छा लगेगा।

Show comments

सभी देखें

शुक्र का सिंह राशि में गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जरूर करें ये 3 उपाय

अमरनाथ यात्रा 2026: निकलने से पहले जरूर कर लें ये 5 जरूरी तैयारियां, तभी रहेगा सफर सुरक्षित

Vakri Budh Effect: बुध की कर्क राशि में वक्री चाल, इन 3 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क

क्या धरती से टकराएगा विशालकाय उल्कापिंड? जानें कब सच हो सकती है यह भविष्यवाणी

राहु-गुरु का षडाष्टक योग बना, जानें 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा असर

सभी देखें

Weekly Horoscope 06 to 12 July 2026: 06 से 12 जुलाई तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

05 July Birthday: आपको 5 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 जुलाई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 6 से 12 जुलाई 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि की चमकेगी किस्मत

वक्री बुध का मिथुन राशि में गोचर: 12 राशियों में किसे होगा फायदा, किसे रहना होगा सतर्क?

अगला लेख