Daily Horoscope
✕

दीपावली पर ऐसा करने से धन चला जाता है

Updated: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 (15:30 IST)
दीपावली का त्योहार धन, समृद्धि और शांति बढ़ाने वाला त्योहार है। इस दिन महालक्ष्मी हमारे घर में आती है। उन्हें खुश करने से ही जीवन में धन की कमी दूर होती है। इस दिन यदि व्यक्ति या उसके परिवार का कोई भी सदस्य जाने या अनजाने ऐसी गलती करता है जिससे धन की लक्ष्मी रूठ कर चली जाती है तो आपके जीवन में धन की कमी तो निश्चित ही आएगी।
दीपावली देवी लक्ष्मी को मनाने और खुश करने का द‌िन है। इस द‌िन ऐसी कोई गलती‌ नहीं करना चाहिए ज‌िससे देवी लक्ष्मी रूठ जाएं और घर में चोरी एवं धन का नुकसान हो जाए। गृह कलह बढ़ जाए या परिवार बिखर जाए। यदि आप जानना चाहते हैं कि आखिर ऐसे कौन से कार्य है जो पांच दिनों चलने वाले दीपावली के त्योहार के दिन नहीं करना चाहिए तो इस आलेख को ध्यान से पढ़िये। 
 
अगले पन्ने पर पहला कार्य...
 

झाडू का उपयोग : दीपावली की रात झाडू को घर की छत पर खुले में नहीं रखें। इससे चोरी की आशंका बढ़ती है। वैसे भी झाडू को छत पर नहीं रखना चाह‌िए। दीपावली के दिन झाडू अवश्य खरीदना चाहिए। पूरे घर की सफाई नई झाडू से करें। जब झाड़ू का काम न हो तो उसे छिपाकर रखना चाहिए।
दीवाली के दिन किसी मंदिर में झाड़ू का दान करें। यदि आपके घर के आसपास कहीं महालक्ष्मी का मंदिर हो तो वहां गुलाब की सुगंध वाली अगरबत्ती का दान करें।
 
अगले पन्ने पर दूसरा कार्य...
 
गृहलक्ष्मी का सम्मान करें : घर की गृहलक्ष्मी यानी पत्नी को अपशब्द कहकर उनके मन को चोट नहीं पहुंचाएं। मां, बेटी और बहनों को भी दीपावली के द‌िन बुरा भला नहीं कहना चाह‌िए। इससे लक्ष्मी नाराज होती हैं और धन का नुकसान होता है। अत: इस दिन को उन्हें हर तरह से खुश रखते हुए उनकी हर मांग पूरी करना चाहिए।
 
अगले पन्ने पर तीसरा कार्य...
दीपावली पर दान : दीपावली की शाम में लक्ष्मी पूजन से पहले सूर्यास्त के समय क‌िसी बाहरी व्‍यक्‍त‌ि को कुछ भी नहीं देना चाह‌िए। इससे आर्थ‌िक नुकसान उठाना पड़ता है। हालांकि दीपावली के द‌िन कोई भीखारी भ‌िक्षा मांगने आए तो उसे खाली हाथ न जाने दें। कुछ न कुछ दान में जरूर दें।
 
अगले पन्ने पर तीसरा कार्य...
देर से उठना : कुछ लोगों की देर से उठने की आदत है। कम से कम दीपावली के दिन तो सूर्योदस से पूर्व उठें। सुबह देर तक सोने से माता लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाती है और फिर पूरे वर्ष धन की समस्या बनी रहती है। इसीलिए दीपावली के पांचों दिन जल्दी उठने का प्रयास करें। इसी तरह सूर्यास्त के समय अर्थात धरधरी के वक्त सोएं नहीं। इस समय यदि आप सोते मिले तो लक्ष्मी दरवाजे से ही वापस लौट जाएगी।
 
अगले पन्ने पर चौथा कार्य...
नशा ना करें : आजकल नशे का प्रचलन बड़ गया है। बहुत से लोग अब दीपावली के दिन भी थोड़ी थोड़ी लगाने लगे है, जो कि बिल्कुल ही अनुचित ही नहीं घोर पाप के समान है। जो लोग ऐसा करते हैं वे सदैव दरिद्र ही बने रहते हैं और उनके घरों में दुख दर्द का प्रवेश हो जाता है। इससे घर की पवित्रता नष्ट हो जाती है। गृह कलेश बढ़ जाता है। नशे वाले घरों में स्त्रियां सदा दुखी रहती है।
 
अगले पन्ने पर पांचवां कार्य...
 

लड़ाई-झगड़ा या गुस्सा : इस दिन किसी से भी लड़ाई-झगड़ा नहीं करना चाहिए। कुछ लोग होते हैं जो झगड़ालु स्वभाव के होते हैं और कुछ लोगों की बात-बात पर बहस या गुस्सा करने की आदत होती है।

अत: किसी भी प्रकार की बहस या गुस्सा न करें। इस दिन तेज आवाज में चिल्लाना भी नहीं चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। बड़ों का आदर और सम्मान करें। जिस घर में शांति रहती है वहीं लक्ष्मी रहती है।
 
अगले पन्ने पर छठा कार्य...
घर में गंदगी न रखें : वैसे तो सभी लोग इस दिन घरों की साफ-सफाई करते हैं। लेकिन घर के कुछ सदस्य ऐसे होते हैं जो इधर उधर गंदगी फैलाते रहते हैं। वे साफ सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं। इस दिन घर में इत्र का भी छिड़काव करना चाहिए जिससे घर में किसी भी प्रकार की बदबू न आएं। घर के कुछ सदस्य तो न ढंग से नहाते हैं और न ही शरीर के अन्य अंग साफ रखते हैं। उनके जूते या चप्पल भी बहुत गंदे होते हैं जिससे घर में गंदगी फैलती है।
 
अगले पन्ने पर सातवां कार्य...
 

तांत्रिक कर्म न करें : दीपावली का दिन महालक्ष्मी का प्रसन्न करने के दिन होता है। इस दिन अमावस्या होने के कारण कुछ लोग इस दिन महाघोर कर्म करते हैं जिसे तांत्रिक कर्म भी कहते हैं।

लक्ष्मी प्राप्ति के लिए कुछ लोग उल्लू का उपयोग करते हैं, कुछ लोग तांत्रिक किस्म के टोने टोटके करते हैं तो कुछ लोग तांत्रिक यज्ञ या हवन करते हैं जो कि अनुचित है। कोल या वाम संप्रदाय से संबंधित इस तरह के कर्म करने से लक्ष्मी हमेशा हमेशा के लिए रूठ कर चली जाती है। अत: शुद्ध और सात्विक पूजा और भक्ति का ही सहारा लें।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Numerology Horoscope: 23 से 29 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें साप्ताहिक भविष्यफल

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, जानें इस पावन दिन के नियम, महत्व और अचूक उपाय

वैकुण्ठ चतुर्दशी 2026: जब महादेव को अर्पित करने के लिए श्रीहरि ने निकाल दिया था अपना नेत्र, जानें इस पावन दिन का महत्व और पूजा समय

राहु का मकर राशि में प्रवेश, 12 राशियों पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानिए किसकी चमकेगी किस्मत

सभी देखें

Weekly Horoscope: 23 से 29 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, आखिरी सप्ताह किसके लिए लाएगा खुशियां? जानें अपना भविष्यफल

Dev Uthani Ekadashi 2026: 21 या 22 नवंबर, कब है देवउठनी एकादशी का पारण? यहां जानें प्रदोष काल मुहूर्त, पूजा विधि और कथा

Dev Diwali 2026 Date: देवउठनी एकादशी या कार्तिक पूर्णिमा, कब मनाई जाएगी देव दिवाली? यहां दूर करें सारा कन्फ्यूजन

Budh Nakshatra Parivartan: विशाखा नक्षत्र में बुध की एंट्री, जानिए किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसे रहना होगा सावधान

20 November Birthday: आपको 20 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख