Daily Horoscope
✕

दिवाली 2019 : छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली और देव दिवाली, मात्र 3 उपाय से होगी धन की वर्षा

Updated: शनिवार, 26 अक्टूबर 2019 (13:52 IST)
कार्तिक मास में तीन दिवाली आती है। कार्तिक मास की कृष्ण चतुर्दशी को छोटी दिवाली जिसे नरक चतुर्दशी भी कहते हैं। इसके बाद अमावस्या को बड़ी दिवाली मनाते हैं एवं पूर्णिमा को देव दिवाली मनाते हैं। उक्त तीनों ही दिवाली का बहुत ही खासा महत्व है। इस दिन यदि करेंगे एकमात्र ये उपाय तो लक्ष्मी और कुबेर आपके घर में प्रवेश कर जाएंगे।
 
 
1.नरक चतुर्दशी : इसे छोटी दिवाली और काली चौदस भी कहते हैं। इस दिन हनुमान जयंती भी होती है। इस दिन शाम को हनुमान पूजा, काली पूजा और यमराज के निमित्त दिए जलाने से हर तरह का भय जाता रहता है और आकाल मृत्यु नहीं होती है। 
 
2.बड़ी दिवाली : कहते हैं इस दिन धनिया के ताजे पत्ते खरीदकर लाएं और उसे अपने गमले में लगा दें। इसका पौधा यदि चेत गया तो आपके घर में धन की वर्षा होने लगेगी, लेकिन यह उपाय किसी ज्योतिष या जानकार से पूछकर ही करें।
 
 
3.देव दिवाली : यह दिवाली देवता मनाते हैं। मान्यताओं के अनुसार देव दीपावली के दिन सभी देवता गंगा नदी के घाट पर आकर दीप जलाकर अपनी प्रसन्नता को दर्शाते हैं। इस दिन यदि आप भी गंगा के तट पर दीप जलाकर देवताओं से किसी मनोकामना को लेकर प्रार्थना करेंगे तो वह निश्चित ही पूर्ण होगी। इस दिन घरों में तुलसी के पौधे के आगे दीपक जलाना और भगवान विष्णु की पूजा करने से लक्ष्मी सदा के लिए प्रसन्न हो जाती है और इस दिन दीपदान करने से लंबी आयु प्राप्त होती है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

28 October Birthday: आपको 28 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अक्‍टूबर, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 अक्‍टूबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

देव उठनी एकादशी कब है, कब से प्रारंभ होंगे मांगलिक कार्य?

कार्तिक मास 2026: क्यों सबसे पवित्र माना जाता है यह महीना? जानें महत्व और पौराणिक कथा

अगला लेख