suvichar

dhanteras 2019 : इस दिन खरीदें ये 4 पीली वस्तुएं, होगा धन लाभ

Updated: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (17:48 IST)
धन तेरस से पांच दिनी दीपोसत्व का प्रारंभ हो जाता है। इस दिन भगवान धन्वं‍तरि, कुबेर, यम, लक्ष्मी, वामन, गणेशजी और पालतू पशुओं की पूजा की जाती है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन जिस वस्तु की खरीदारी की जाती है उसमें 13 गुणा वृद्धि होती है तो आओ जानते हैं कि इस दिन कौनसी पांच वस्तुएं खरीदने से धनलाभ होगा।
 
 
1.बर्तन : धन तेरस पर सबसे पहले बर्तन खरीदना चाहिए। बर्तनों में सबसे पहले पीतल का बर्तन जरूर खरीदें। कहते हैं कि धन्वंतरि देव इसी दिन अमृत का कलश लेकर समुद्र से निकले थे।
 
2.सोना : सोना भी पीला होता है। आपका बजट है तो आप सोना भी खरीद सकते हैं। इस दिन सोना खरीदना शुभ होता है।

3.कौड़ियां : पुराने समय में कौड़ियां ही सिक्के के रूप में प्रचलित थी। कहते हैं कि समुद्र मंथन के दौरान जब लक्ष्मीजी प्रकट हुई थी तो उनके साथ कौड़ियां भी थीं। धनतेरस के दिन आप कौड़ीयां खरीदें और यदि वे पीली ना हो तो उन्हें हल्दी के घोल में पीला कर लें। बाद में इनकी पूजा कर अपनी तिजोरी में रखें।
 
4.धनिया : धनतेरस के दिन किसान लोग धनिये के बीच खरीदते हैं और आम शहरी पूजा के लिए धनिया खरीदता है। धनिया खरीदना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से भी धन का नुकसान नहीं होता है।

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (1 अगस्त, 2026)

01 August Birthday: आपको 1 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 01 अगस्त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन : रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–3 : लाल मिर्च)

उज्जैन महाकाल सवारी 2026: जानिए सभी तिथियां, श्रावण में कब-कब होंगे प्रमुख शिव उत्सव

अगला लेख