शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. व्रत-त्योहार
  3. दीपावली
  4. dhanteras puja vidhi

धनतेरस के दिन क्या करें? 7 काम की बातें

धनतेरस के दिन क्या करें? 7 काम की बातें - dhanteras puja vidhi
धनतेरस के दिन मृत्यु के देवता यमराज और भगवान धन्वंतरि की पूजा का महत्व है। जानिए 7 खास बातें....  
 
1. इस दिन भगवान धन्वंतरि का पूजन करें।
 
2. नवीन झाडू एवं सूपड़ा खरीदकर उनका पूजन करें।
 
3. सायंकाल दीपक प्रज्वलित कर घर व दुकान आदि को श्रृंगारित करें।
 
4. मंदिर, गोशाला, नदी के घाट, कुओं, तालाब व बगीचों में भी दीपक लगाएं।
 
5. यथाशक्ति तांबे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन और जेवर खरीदना चाहिए।
 
6. हल की जुती मिट्टी को दूध में भिगोकर उसमें सेमर की शाखा डालकर 3 बार अपने शरीर पर फेरें।
 
7. कार्तिक स्नान करके प्रदोष काल में घाट, गौशाला, बावड़ी, कुएं व मंदिर आदि स्थानों पर 3 दिन तक दीपक जलाएं।
 
ये भी पढ़ें
माता लक्ष्मी के 10 प्रसिद्ध मंदिर, जहां जाने से आर्थिक संकट हो जाता है समाप्त