biodatamaker

धन त्रयोदशी 17 अक्टूबर को, जानिए क्या करें, क्या ना करें

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 (15:58 IST)
इस माह दिनांक 17 अक्टूबर को धन त्रयोदशी है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन सा उपाय करने से आपको धनलाभ होगा। धनत्रयोदशी के दिन आपको यदि मन्दिर या किसी पवित्र नदी के तट पर कोई मुद्रा (सिक्का) पड़ा मिले तो उसे नि:संकोच लक्ष्मी की कृपा मानकर उठा लें।

घर लाकर उस सिक्के को दूध व पंचामृत से शुद्ध करके पंचोपचार पूजन करने के उपरान्त अक्षत, गोमती चक्र व काली हल्दी के साथ पीले वस्त में बांधकर अपने तिजोरी में रखें। इस उपाय के करने से आपको वर्षभर धन-धान्य का लाभ होता रहेगा।
 
व्यापारीगण क्या करें-
 
धनत्रयोदशी के दिन व्यापारीगण अपनी दुकान या प्रतिष्ठान को धोकर साफ-शुद्ध करें। मुख्य द्वार पर आम के पत्ते का तोरण बांधें। स्वयं के बैठने के स्थान को गोबर से लेपित कर उस पर गादी या कुर्सी रखकर बैठें। अपने सामने की मेज (काउन्टर) पर केसर व सिन्दूर मिश्रित कर स्वास्तिक बनाएं एवं चांदी की डिब्बी में शहद एवं नागकेसर भरकर अपने तिजोरी में रखें। इस उपाय के करने से व्यापार में वृद्धि होती है।
 
क्या ना करें-
 
चाहे व्यापारी हों या आम नागरिक धनत्रयोदशी के दिन किसी को उधार कतई ना दें एवं व्यर्थ खर्चा ना करें, अन्यथा धनहानि हो सकती है।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
astropoint_hbd@yahoo.com
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 सितंबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गणेश चतुर्थी 2026: गणपति को पांचवें दिन कौन सा भोग लगाएं, प्रसाद चढ़ाएं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य! कन्या राशि में बुध-सूर्य की युति से मिलेंगे शुभ संकेत

भविष्य मालिका की भविष्यवाणी: क्या मक्का-मदीना में होगा घोर युद्ध? जानें क्या किया गया है दावा

नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर: जानिए कुंडली में क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और भविष्य के संकेत

अगला लेख