biodatamaker
✕

दिवाली पर विशेष मंत्रों से पाएं हर समस्या का समाधान

Written By WD
Updated: शनिवार, 7 नवंबर 2015 (13:46 IST)
कार्तिक अमावस्या की रात्रि यानी दिवाली को सभी बाधाओं से मुक्ति की रात्रि माना गया है। इस खास दिन किसी भी प्रकार के पति-पत्नी के बीच झगड़े, गृह कलह, शत्रु, भूत आदि बाधाएं दूर कर जीवन में उत्सव का उजाला फैलाया जा सकता है। इस महत्वपूर्ण दिन धन के अभाव को हमेशा-हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है। हालांकि यह कुछ ऐसे मंत्र हैं जिन्हें किसी शुभ मुहूर्त में भी जपा जा सकता है।
दिवाली के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का वर्णन धार्मिक ग्रंथों में मिलता है। इस दिन जीवन में फैले अमावस्या के अंधेरे को हटाया जा सकता है। इसीलिए यहां प्रस्तुत है कुछ महत्वपूर्ण मंत्र और उनकी पूजन विधि।
 
अगले पन्ने पर, यदि पति-पत्नी में हो झगड़ा तो करें यह पूजा...

कई महिलाएं अपने पति के आचरण से परेशान रहती हैं। शराब पीना, गृह कलह करना, पर स्त्री से संबंध रखना आदि कारणों से पति और पत्नी में संबंध खराब होने लगते हैं और नौबत तलाक तक पहुंच जाती है या घर आर्थिक परेशानियों से घिर जाता है। इसके लिए दीपावली के दिन यह छोटा-सा उपाय करें और सुख शांति पाएं।

पूजा विधि : दीपावली की रात्रि या किसी शुभ मुहूर्त में स्फटिक की माला से 21-21 माला जप करें तथा नित्य एक माला करें।
 
मंत्र :
'ॐ नमो महायक्षिणी पति मे वश्यं कुरु कुरू स्वाहा।' 
 
अगले पन्ने पर, शत्रु बाधा से मुक्ति का महत्वपूर्ण उपाय...

कई व्यक्ति शत्रुओं से परेशान रहते हैं। प्रत्यक्ष और गुप्त शत्रुओं के कारण जीवन में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होती है और व्यक्ति सफलता से दूर हो जाता है। कई बार शत्रुओं से घिरे होने के कारण व्यक्ति मानसिक परेशानियों का शिकार हो आर्थिक परेशानी भी झेलता है। इसके लिए यह छोटा सा उपाय करें...

 
पूजा विधि : शत्रु बाधा निवारण के लिए लाल वस्त्र पर काली यंत्र रखकर पूजन करें। दीपावली के शुभ मुहूर्त में 21-21 माला का जाप करें। इसके पश्चात नित्य एक माला जपने के बाद हवन करें। कन्या-ब्राह्मण भोजन कराएं तथा सभी सामग्री विसर्जित कर दें।
 
मंत्र : 
ॐ हुं शत्रुं वशयं विजयं सिद्धिं ॐ फट्‍।
 
अगले पन्ने पर, यदि शिकायत है ब्लड प्रेशर की तो... 

कई व्यक्तियों का रक्तचाप (ब्लडप्रेशर) कंट्रोल नहीं होता। इसके कारण वह अन्य बीमारियों का भी शिकार हो जाता है। इस स्थिति में व्यक्ति का शरीर कमजोर हो जाता है और वह किसी भी तरह के कार्य नहीं कर पाने के कारण मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान रहता है।

पूजन विधि : ऐसे लोग जल में 11 तुलसी पत्र डालकर निम्न मंत्र से जल अभिमंत्रित कर ग्रहण करें। निश्चित लाभ होगा। ढेर सारी चंदन अगरबत्ती जलाकर नित्य एक माला करें। 
 
मंत्र :
'ॐ वज्र हस्ताभ्यां नम:।
 
अगले पन्ने पर, परीक्षा-इंटरव्यू आदि में सफलता के लिए...

परीक्षा-इंटरव्यू आदि के दौरान व्यक्ति को स्मृति दोष और आत्मविश्वास की कमी हो जाती है। ऐसे महत्वपूर्ण समय को अच्‍छे से फेस नहीं कर पाने के कारण जीवन में उसे असफलता का सामना करना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए छोटा-सा मंत्र उनके भीतर के भय का निवारण कर देगा।
 
पूजन विधि : परीक्षा या इंटरव्यू में जाने से पहले नित्य 31 बार 21 दिन निम्न मंत्र का जप करने से सफलता मिलती है। दिवाली की रात मं‍त्र जप करते समय चंदन, गूगल की अगरबत्ती और तिल के तेल का दीपक जलाएं। 

 
मंत्र :
ॐ विशुद्ध ज्ञान देहाय त्रिवेदी दिव्य चक्षुषे। श्रेय: प्राप्ति निमि‍त्ताय नम: सौमार्थ धारिणे।
 
 भूत-प्रेत, टोना-टोटका आदि से बचने का उपाय...
 
कई बार जीवन में महामारी, शत्रु, भूत प्रेत बाधा, रोग, टोना-टोटका कृत्यादि प्रयोग से व्यक्ति को कई तरह की मानसिक और शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन परेशानियों के चलते आर्थिक संकट और गृह कलह पैदा होता है। इससे बचने के लिए यह उपाय करें...
 
पूजन विधि : नृसिंह भगवान का चित्र रखकर सूर्यास्त के समय निम्न मंत्र की एक माला जपें और नृसिंह भगवान का पूजन करें। इससे संकटों से रक्षा होती है।

 
मंत्र :
ॐ उग्रवीरं महाविष्णुं ज्वलंतं सर्वतोमुखम्
नृसिंह भीषणं भदं, मृत्युंमृत्युं नमाम्यहम्।। 
 
नोट : सभी मंत्रों में उच्चारण ठीक हो। समय निश्चित हो तथा बैठक स्थान उत्तर या पूर्व मुखी हो। श्रद्धा और विश्वास हो तभी कार्य करने से सफलता मिलती है। उक्त सभी के संबंध में किसी जानकार पंडित से सलाह लें।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

दशहरा 2026: शस्त्र पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानें सही विधि और धार्मिक महत्व

विजयादशमी 2026: दशहरा पर दशहरी देने की परंपरा क्या है, जानिए इसका धार्मिक और सामाजिक महत्व

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 16 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 अक्‍टूबर 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

16 October Birthday: आपको 16 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई