Daily Horoscope
✕

हैप्पी बर्थडे दिलीप कुमार

Updated: सोमवार, 17 नवंबर 2014 (17:37 IST)
IFM
11 दिसंबर 2010 को दिलीप कुमार 88 वर्ष के हो रहे हैं। उन्हें ट्रेजेडी किंग कहा जाता है क्योंकि ट्रेजेडी को उन्होंने बखूबी पर्दे पर पेश किया। उन्हें अभिनय सम्राट कहा जाता है क्योंकि ये माना जाता है कि हिंदी फिल्म में उनके जैसा बेजोड़ अभिनेता और कोई दूसरा नहीं हुआ है।

दिलीप कुमार के अभिनय की नकल कई कलाकारों ने की, जिनमें मनोज कुमार, राजेन्द्र कुमार, अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक शामिल हैं। कई कलाकारों ने स्वीकारा कि न चाहते हुए भी वे इस महान अभिनेता से प्रभावित हो गए। दिलीप साहब चेहरे के भावों के जरिये ही बिना संवाद के ही कई बातें बोल दिया करते हैं।

‘शक्ति’ फिल्म में दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन जैसे दो महान अभिनेता आमने-सामने थे। अमिताभ को केवल दिलीप कुमार की आँखों में देखना था, लेकिन इस आसान से शॉट देने में उन्हें 22 रीटेक लगे। अमिताभ का कहना था कि दिलीप साहब की आँखों में झाँककर वे सब कुछ भूल जाते थे और बेहद नर्वस हो गए थे।

शाहरुख खान पर भी दिलीप कुमार का प्रभाव रहा है। दिलीप कुमार ने एक बार कहा भी है कि वे युवा अवस्था में शाहरुख जैसे दिखाई देते थे और ऐसा ही अभिनय करते थे। शाहरुख के बारे में सायरा बानो का कहना है कि यदि उनका बेटा होता तो वो शाहरुख जैसा ही होता।

इस समय दिलीप कुमार की याददाश्त कमजोर हो गई है और पुरानी यादें धुँधली पड़ गई हैं। उनके निकटतम लोगों का कहना है कि वे किसी घटना के बारे में बताते-बताते दूसरी घटना के बारे में बात करने लगते हैं। लेकिन लोग उनसे बातें करना चाहते हैं। उन्हें सुनना चाहते हैं। लेकिन उनका स्वास्थ्य इस बात की इजाजत नहीं देता है और वे अपने बंगले में ही रहते हैं।

धर्मेन्द्र अकसर दिलीप साहब के बंगले पर जाते हैं और उनकी पसंद का खाना साथ ले जाते हैं। धर्मेन्द्र खुद एक बड़े अभिनेता हैं, लेकिन अभी भी वे दिलीप साहब के पैरों में बैठकर उनसे बातें करते हैं। बॉलीवुड के कुछ पुराने कलाकार भी उनके हाल-चाल जानने के लिए उनके पास जाते हैं।

इस अभिनय सम्राट की लंबी उम्र की कामना करते हुए हम उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हैं।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें
Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'