sawan somwar

दिलीप कुमार के 95वें जन्मदिन पर बिरयानी, वनीला आइसक्रीम

Updated: रविवार, 10 दिसंबर 2017 (23:54 IST)
मुंबई। प्रख्यात अभिनेता दिलीप कुमार सोमवार को 95 साल के हो जाएंगे और इस मौके को खास बनाने के लिए उनकी पत्नी सायरा बानो ने उनकी पसंदीदा बिरयानी और वनीला आइसक्रीम बनाने का फैसला किया है।


बानो ने कहा कि वह इस बार 'जन्मदिन' का जश्न मनाने की योजना नहीं बना रहीं क्योंकि कुमार अब भी निमोनिया के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

सायरा बानो ने एक साक्षात्कार में कहा, उन्हें बिरयानी पसंद है और वह उनके लिए बनाई जाएगी लेकिन मैं उन्हें थोड़ा ही दूंगी क्योंकि वह स्वस्थ नहीं हैं। वह वनीला आइसक्रीम के भी शौकीन हैं। मैं डॉक्टर से पूछूंगी कि क्या उन्हें थोड़ी आइसक्रीम दी जा सकती है? इसके बाद हम जन्मदिन का केक भी मंगाएंगे।

उन्होंने कहा, हम भव्य जन्मदिन की पार्टी नहीं दे रहे हैं क्योंकि उनकी सेहत थोड़ी ठीक नहीं है। निमोनिया होने के बाद से ही उनका रोग प्रतिरोधक तंत्र उतना अच्छा नहीं है। सायरा बानो ने दिलीप कुमार के लिए एक नई शर्ट और ट्राउजर लेने की भी योजना बनाई है।

उन्होंने कहा, दिलीप साहब को अच्छे और साधारण कपड़े पसंद हैं। उन्हें सूती शर्ट और पैंट के साथ मेल खाते जूते और मोजे अच्छे लगते हैं। उनके पास जूतों का खासा कलेक्शन है, जो उन्होंने दुनियाभर से लिए हैं।

सायरा बानो ने ट्‍विटर पर लिखा, दिलीप साहब के जन्मदिन पर उनकी फैमिली, भाई, बहन, रिश्तेदार, दोस्त सब मिलते हैं। दिलीप जी को बहुत से फैंस अपनी दुआएं भेज रहे हैं। मैं उनकी शुक्रगुजार हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद।

सायरा ने ट्वीट किया, मुझसे लगातार पूछा जा रहा है कि इस बार उनका जन्मदिन कैसे मनाया जाएगा। जिन्हें नहीं पता, मैं उन्हें बता दूं कि हर साल उनके जन्मदिन पर हमारे घर को फूलों से परीलोक की तरह सजाया जाता है।

इस दिन हमारे दरवाजे सभी रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए खुले रहते हैं ताकि वे आए और दिलीप साहब के साथ समय बिताएं लेकिन कल ऐसा नहीं होगा क्योंकि डॉक्टरों ने उन्हें संक्रमण से बचने की सलाह दी है। अगर आपने उनकी ऑटोबायोग्राफी पढ़ी होगी तो आपको उनके विचार पता होंगे।

उन्होंने लिखा है कि उनसे मिलकर उनके काम की तारीफ करने वाले अजनबियों के हाथों की गर्माहट उनके लिए किसी भी अवॉर्ड से अधिक अहम है।

Show comments

एल्विश यादव की बॉलीवुड में बड़ी छलांग, 'मालामाल वीकली 2' में दिखेंगे रितेश-परेश-राजपाल के साथ

श्रीदेवी की बर्थ एनिवर्सरी पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया बड़ा सरप्राइज, सामने आया Empress बायोग्राफी का कवर

नसीरुद्दीन शाह पर कंगना रनौत का तीखा हमला, बोलीं- पाकिस्तान प्रेम कथा कब खत्म होगी?

संजय दत्त के पुणे नाइटक्लब Ballr पर बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा एक्शन, बिना लाइसेंस गाना बजाने पर लगी रोक

नानी की 'द पैराडाइज' के लिए बना कई एकड़ में फैला विशाल सेट, झुग्गी बस्ती के लिए अपनाया गया अनोखा तरीका

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख