ganesh chaturthi

30 मिनट के मेडिटेशन से बदल जाएगा आपका मस्तिष्क

Updated: गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (10:06 IST)
विश्व में ध्यान करने का प्रचलन बढ़ा है। ध्यान करने से आपकी मोमोरी बढ़ती है, दिमाग शांत रहता है और कई तरह के मानसिक रोगों का भी इलाज होता है। ध्यान पर विश्‍वभर में कई तरह के शोध हुए हैं। कुछ वर्ष पूर्व हुए शोध ने नए तथ्‍य सामने रखे हैं।
 
प्रत्येक शोध में ध्यान के मानसिक और शारीरिक महत्व और उपयोगिता को उजागर किया जाता रहा है, लेकिन हाल ही में पूर्व पेनीसिल्‍वेनिया विश्विविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा कराई गए एक शोध में ध्यान व योग से व्यक्तित्व के विकास की बात मानी गई है।
 
इस शोध में शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि किस तरह से ध्यान द्वारा मस्तिष्क को तीन चरणों में एकाग्रचित किया जा सकता है। साथ ही सक्रिय रहते हुए मस्तिष्‍क को प्रत्येक बिंदु पर क्रियाशील बनाया जा सकता है। इस शोध के दौरान प्रतिभागियों को एक महीने तक 30 मिनट की ध्यान की अवस्था में रखा गया। एक महीने के पश्चात उनके मस्तिष्क की क्रियाओं को मापा गया और उनकी मानसिक गतिविधियों का निरीक्षण किया गया।
 
इस शोध के निष्कर्ष स्वरूप इन प्रतिभागियों के मस्तिष्क और व्यवहार में काफी सकारात्मक परिवर्तन सामने आए। इस शोध का विस्तृत निष्कर्ष ‘कॉग्नीटिव, इफेक्ट्स एंड बिहेवियरल न्यूरोसाइंस’ नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ है।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख