Hanuman Chalisa
✕

योग : परंपरा का अद्‍भुत उपहार

सूर्य नमस्कार का महत्व

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2012 (11:13 IST)
ND

भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण धरोहर ह ै योग। यह एक प्राचीन विद्या है, जिसका उद्देश्य तन, मन और आत्मा की शक्तियों का यथोचित समन्वय कर उत्तम चरित्रवान व्यक्तियों द्वारा आदर्श समाज की रचना करना है। योग के माध्यम से व्यक्ति अपने मन पर नियंत्रण स्थापित कर स्वस्थ शरीर के साथ अपने उत्तरदायित्व का कुशलता से निर्वहन कर पाता है।

सूर्य नमस्कार भारतीय योग परम्परा का अद्भुत उपहार है। यह विभिन्न आसनों और व्यायाम का समन्वय है। इससे शरीर के सभी अंगों-उपांगों का पूरा व्यायाम हो जाता है। इस प्रक्रिया से शरीर का शुद्धिकरण और सूर्य की ऊर्जा का संचार होता है।

ND
सूर्य नमस्कार का महत्व : सूर्य नमस्कार तन, मन और वाणी से की गई सूर्योपासना है। यह विभिन्न आसन, मुद्रा और प्राणायाम का समन्वय है। इसमें सूर्य किरणों से शरीर में बनने वाले विटामिन डी की प्राप्ति होती है जो अन्य किसी तरह से प्राप्त नहीं होता है।

सामान्य रूप से योग और विशेष रूप से सूर्य नमस्कार, कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं को स्वस्थ तन-मन देकर, भविष्य का सजग नागरिक बनने में बड़ी भूमिका निभाता है। कोई भी स्वयं सूर्य नमस्कार कर निश्चित ही जीवन की एक स्वस्थ राह पा सकते हैं। सूर्य नमस्कार शरीर के सभी जोड़ों व मांसपेशियों को लचीला और सुदृढ़ बनाने तथा आंतरिक अंगों की मालिश करने का प्रभावशाली ढंग है। हमारे पूरे शरीर को स्वस्थ रखता है सूर्य नमस्कार।

क्या है सूर्य नमस्कार : सूर्य नमस्कार तन से, मन से एवं वाणी से सूर्य का स्वागत है। उसके दो आधुनिक पहलू हैं। पहला सांघिक सूर्य नमस्कार और दूसरा संगीत के साथ सूर्य नमस्कार। संगीत के साथ सूर्य नमस्कार लगाने से वे अधिक आकर्षक, रोचक एवं संस्कारक्षम भी बनते हैं। वे सांघिक होने पर और भी फलप्रद हैं।

सरल उपासना और सौम्य संतुलित व्यायाम सूर्य नमस्कारों की विशेषता है। 'सूर्य नमस्कार' नाम का यह व्यायाम सात आसनों का समुदाय भी हैं।

Show comments

सभी देखें

Lal Kitab Tula Rashifal 2027: छठे भाव के शनि दिलाएंगे विरोधियों पर बड़ी जीत, पर चौथे राहु से संभलकर रहें तुला राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

घर में कौनसे पौधे लगाना माना जाता है शुभ? जानें वास्तु नियम

बेडरूम में इन चीजों को रखने से बचें, बिगड़ सकता है वास्तु

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

घर में कहां रखें मनी प्लांट? जानिए वास्तु का सही नियम

सभी देखें

Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को है पुष्कर महास्नान, जानें क्यों इसके बिना अधूरी मानी जाती है चार धाम की यात्रा

Lal Kitab Singh Rashifal 2027: छठे भाव के राहु दिलाएंगे शत्रुओं पर विजय, पर अष्टम शनि से रहना होगा सावधान! जानें सिंह राशि का पूरा हाल

देव दिवाली पर कैसे करें दीपदान? जानिए पूजा की सही विधि, शुभ मुहूर्त और दीप जलाने के नियम

Lal Kitab Kark Rashifal 2027: 3 जून से कर्क राशि की कड़ी परीक्षा, जानें शनि-राहु से बचने के लाल किताब के अचूक उपाय

Rahu Gochar 2026: मकर राशि में स्पष्ट राहु की एंट्री से बदलेगी इन 5 राशियों की तकदीर, शुरू होगा सुनहरा दौर