Daily Horoscope
✕

दुःख दूर करे ध्यान

Written By WD
Updated: शनिवार, 21 जुलाई 2007 (11:04 IST)
NDND
- डॉ. बी.के. बांद्र े
मन को विचारों के संग्रह के आधार पर दो भागों में बाँटा जाता है। एक भाग काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद, से भरा रहता है। दूसरा भाग भौतिक ज्ञान, विवेक, क्षमा, दया, अहिंसा आदि से भरा रहता है। मन पर नियंत्रण है तो अच्छे गुणों से उसे परिपूर्ण किया जा सकता है अन्यथा वह दुर्गुणों से ही भरा रहेगा।

भारत के महान दार्शनिकों ने जीवन के सच्चे दर्शन व अथाह दुखों को समझने के लिए विविध विधाओं या दर्शनशास्त्रों की रचना की थी। सच्चा ज्ञान कैसे संभव है- यह दर्शनों का सार है। लगभग सभी दर्शनों में मन को बुद्धि के स्तर पर समझाने का प्रयत्न किया गया है।

भारतीय षट्दर्शन में योग दर्शन ने ही प्रत्यक्ष प्रयोगों के साथ शरीर, मन, बुद्धि, अहंकार और अंत में आत्मा को समझने का व्यावहारिक मार्ग बताया है। ज्ञान दो प्रकार के होते हैं- (1) आध्यात्मिक ज्ञान, (2) भौतिक ज्ञान।

भौतिक ज्ञान का संचालन बुद्धि करती है अतः बुद्धिजीवी को प्रयोग के माध्यम से आत्मतत्व का ज्ञान करना आवश्यक है। वे बुद्धि की कसरत करने में ही संलग्न रहते हैं और उनमें प्रत्यक्ष प्रयोगों का पूर्णतः अभाव रहता है।

सामान्य बुद्धि वाले लोग यदि प्रयोगों के साथ सिद्धांतों को भी अपनाएँगे, तभी उपरोक्त दोनों प्रकार के ज्ञान प्राप्त हो सकते हैं। चित्त जब मन या बुद्धि का आकार धारण करता है तब विषय का ज्ञान इंद्रियों के माध्यम से होता है, उसे भौतिक ज्ञान कहते हैं।

NDND
आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्ति के समय इंद्रियों का अस्तित्व नहीं रहता तथा चित्त का कोई भी भाग कार्यरत नहीं होता है तब जो ज्ञान होता है उसे आत्मिक या आध्यात्मिक ज्ञान कहा जाता है। यह आनंद स्वरूप होता है। इसका वर्णन वाणी या लेखन से समझाना असंभव है। इसकी तो स्वयं अनुभूति ही होती है।

चित्त का एक स्तर मन है। यह विचारों का पुंज है। मन हमारे नियंत्रण में है तब तक वह अपना मित्र है और नियंत्रण से बाहर हो जाता है तब वह शत्रु बन जाता है। इसकी क्षमता प्रकाश के वेग से लगभग दुगुनी है।

मन को दो भागों में बाँटा जा सकता है- (1) चेतन मन और (2) अवचेतन। चेतन मन हमारे अधिकांश कार्यों को नियंत्रित, प्रभावित या प्रेरित करता है, जबकि अवचेतन मन हमारे संस्कार, इच्छाओं, आकांक्षाओं, वासनाओं और भावी योजनाओं को संग्रहीत करता है।

3-4 माह प्रतिदिन 10-15 मिनट एकाग्रता एवं ध्यान करने के प्रयास से मन शुद्ध होकर राग-द्वेष, काम-क्रोध, सत्य-असत्य, बड़ा-छोटा, श्वेत-श्याम आदि भेद कम होने लगते हैं। व्यक्ति एवं पदार्थ की ओर देखने की दृष्टि बदल जाती है। सत्य के दर्शन होने लगते हैं। असमंजस की स्थिति समाप्त हो जाती है।

ध्यान के अभ्यास से अनेक भौतिक लाभों में वातावरण बदलने पर सहन करने की व्यक्तिगत शक्ति बढ़ जाती है। एक कार्य पर मन लगाने से अवसाद या अरुचि उत्पन्न नहीं होती है। लगभग 20 घंटे कार्य करने के बाद भी मनोकायिक शक्ति का ह्रास नहीं होता, ध्यान करने का यही सबसे बड़ा भौतिक लाभ है। साथ ही हमें विषय का सत्य ज्ञान होने लगता है, यह आध्यात्मिक लाभ है।

Show comments

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

15 November Birthday: आपको 15 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 15 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

छठ का गीत | Chhath ke geet

Gopashtami 2026: आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार चराई थी गायें, जानें गोपाष्टमी का महत्व और पौराणिक कथा

आंवला नवमी 2026: सुख-समृद्धि और बेहतर सेहत के लिए अपनाएं ये 7 सरल और प्रभावशाली उपाय

Dev uthani ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी कब है 20 या 21 नवंबर 2026 को?

41 दिनों की अय्यप्पा मंडलकाल पूजा 2026: कब से होगी शुरुआत? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पूजा के विशेष नियम

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?