Daily Horoscope
✕

विदेशी मीडिया ने दिल्ली हिंसा को लेकर ट्रंप और मोदी पर निशाना साधा

Updated: बुधवार, 26 फ़रवरी 2020 (20:05 IST)
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान दिल्ली में भड़की हिंसा का मामला विदेशी मीडिया में सुर्खियों में रहा। हिंसा के बीच ट्रंप की भारत यात्रा को भव्य बनाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप पर जमकर निशाना साधा गया।
 
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि दिल्ली में तनाव और हिंसा से न तो पीएम मोदी और न ही राष्ट्रपति ट्रंप प्रभावित दिखे। दोनों ही भारत में साइट विजिट और बैठकों में व्यस्त दिखे।
 
समाचार पत्र ने एक अन्य आर्टिकल में कहा कि नई दिल्ली की गलियां हिंदू मुस्लिम संघर्ष क्षेत्र में बदली। पीएम मोदी की हिंदू फर्स्ट नीति के चलते राजधानी में दंगे और दो गुटों के बीच लड़ाई जैसे हालात हो गए।
 
अमेरिकी न्यूज वेबसाइट वाइस ने कहा कि दिल्ली जल रहा था और पीएम मोदी डोनाल्ड ट्रंप को पार्टी देने में व्यस्त थे। ट्रंप ने दिल्ली हिंसा और सीएए पर कोई भी प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इंकार कर दिया।
 
वॉशिंगटन पोस्ट ने ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा कि दोस्त मोदी नाराज न हो इसलिए ट्रंप ने धार्मिक स्वतंत्रता पर उनकी सराहना की और सीएए पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।
 
अमेरिका ही नहीं, यूरोप के अखबारों ने भी दिल्ली हिंसा को लेकर ट्रंप के भारत दौरे पर निशाना साधा। ब्रिटिश अखबार द गार्जियन ने कहा कि ट्रंप का भारत दौरा दिल्ली में खतरनाक प्रदर्शनों की वजह से कमजोर पड़ गया। वहीं जर्मनी के डर स्पीगल ने कहा, बाहर दिखावा चल रहा है, अंदर प्रदर्शन। 
Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

Parliament Session 2026 : 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक, क्या है मोदी सरकार का प्लान

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

परीक्षा सुधार में उत्तर प्रदेश का मॉडल पारदर्शिता और जवाबदेही की मिसाल: मुख्यमंत्री

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

योगी सरकार की ओटीएस योजना को व्यापक जनसमर्थन, अब तक 3 लाख से अधिक आवेदन

अगला लेख