• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. चुनाव 2013
  4. »
  5. दिल्ली
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली , सोमवार, 2 दिसंबर 2013 (22:31 IST)

हुड्डा ने दिल्ली में किया चुनाव प्रचार

दिल्ली विधानसभा चुनाव
FILE
नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सोमवार को कहा कि देश का विकास खासकर कमजोर तबके का और देश की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करना कांग्रेस की प्राथमिकता है।

मुंडका विधानसभा क्षेत्र के नांगलोई इलाके में कांग्रेस उम्मीदवार नरेश कुमार के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने देश के लिए काफी कुर्बानियां दी हैं और उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के उदाहरण दिए।

हुड्डा ने कहा कि जनसंख्या में काफी बढ़ोतरी होने के बावजूद दिल्ली का तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा दिल्ली देश की राजधानी और छोटा भारत की तस्वीर पेश करती है। देश के सभी हिस्से के लोग दिल्ली आते हैं। पिछले 15 वषरें में दिल्ली की जनसंख्या दोगुना से भी ज्यादा हो गई है। (भाषा)